MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 1 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

गाय से हैवानियत पर गांव में आगजनी

मध्य प्रदेश के बैतूल से हैवानियत का सनसनीखेज मामला आया है। जहां दामजीपुरा गांव मे सम्प्रदाय विशेष के आदतन अपराधी ने गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इसका वीडियो वायरल होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पूरे गांव में आग लगा दी। यहां पढ़ें पूरी खबर

10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सिंगरौली में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई हुई है। जहां हल्का पटवारी अमरीश सिंह वैश्य को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त टीम ने ट्रैप किया है। मामला मोरवा थाना क्षेत्र का है, जहां रीवा लोकायुक्त की टीम ने मेन रोड से पटवारी को गिरफ्तार किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

रिटायर्ड फौजी को बोनट पर लटका कर दौड़ाई कार

ग्वालियर शहर के भिंड रोड पर रिटायर्ड फौजी की कार को एक दूसरी कार से टकराने पर युवकों ने फौजी और उनके बहनोई के साथ मारपीट कर दी। फौजी ने जब उनका विरोध किया तो आरोपी कार सवारों ने फौजी को अपनी कार के बोनट पर टांग कर कार को दौड़ा दिया। कुछ दूर कार दौड़ाने के बाद चालक युवक फौजी को बोनट से पटक कर भाग गए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद घायल फौजी ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने कार सवार एक युवक को कार सहित पकड़ लिया है। जबकि दूसरा साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

पूर्व IAS नियाज खान ने की ब्राह्मणों को आरक्षण देने की मांग

मध्यप्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस (IAS) नियाज खान इस बार भी अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में है। लीक से हटकर विषय पर प्रतिक्रिया देने और ज्वलंत मुद्दे को उठाने वाले नियाज खान इस बार ब्राम्ह्ण आरक्षण को लेकर चर्चा में है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (X) पर पोस्ट कर ब्राह्मणों को भी आरक्षण दिए जाने की वकालत की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

चॉकलेट के बहाने मासूम से दरिंदगी

मध्य प्रदेश के धार जिले में पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चॉकलेट देने के बहाने आरोपी उसे लेकर गया और अपनी हवस का शिकार बना लिया। वहीं पीड़िता की मां ने थाने में इसकी शिकायत की। जिसके आधार पर आरोपी को दबोच लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

मैराथन में थमी सांस

इंदौर के नेहरू स्टेडियम से आज सुबह शुरू हुई मैराथन एक दर्दनाक खबर में बदल गई। दौड़ के दौरान आर्यन तोड़ी नाम के युवक की अचानक तबीयत बिगड़ी और वे फिनिश लाइन से करीब 100 मीटर पहले ही ट्रैक पर गिर पड़े। यहां पढ़ें पूरी खबर

देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में सेक्स रैकेट के अड्डे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा। सेक्स रैकेट में विदेशी महिला (उज्बेकिस्तान ) शामिल थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

आठवीं की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के गढ़ी थाना अंतर्गत ग्राम परसामऊ आवासीय छात्रावास की कक्षा आठवीं की नाबालिग छात्रा द्वारा एक बच्ची को जन्म देने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मामले में हॉस्टल वार्डन और एएनएम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि हॉस्टल में रहने वाली बच्ची के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दोनों को कैसे नहीं लगी? यहां पढ़ें पूरी खबर

मासूम चीखा… दरिंदे ने कर दी हत्या

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में सामने आया 13 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्याकांड सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि भरोसे, पड़ोस और इंसानियत की रीढ़ तोड़ देने वाली घटना बन गया है। देव श्री अपार्टमेंट की दीवारों के भीतर जो हुआ, उसने पूरे शहर को झकझोर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

शराब के नशे में ‘टल्ली’ होकर स्कूल पहुंचे मास्टर

 मध्य प्रदेश के सतना जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक हेडमास्टर शराब के नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा। जहां उसने शिक्षकों के साथ अभद्रता भी की। बताया जा रहा है कि दो माह पहले नशे में बेसुध पाए जाने पर निलंबित किया गया था। बहाली के बाद एक बार फिर वही हरकत की। जिससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m