MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 19 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज जैन तीर्थ मोहनखेडा पहुंचे। जहां वे श्री राज राजेंद्र जयंतसेन म्यूजियम जैन तीर्थ में आयोजित पारणा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने आचार्य श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब से आशीर्वाद लिया। इससे पहले सीएम ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर नव-दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। पढ़ें पूरी खबर…
पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा शुरू
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के स्टेट हैंगर से “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने यात्रियों को बोर्डिंग पास वितरित किये। सेवा सप्ताह में 5 दिन बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार संचालित होगी। पढ़ें पूरी खबर…
भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन के लिए नोटिफिकेशन जारी
राजधानी भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। 6 जिलों के 2510 गांव मेट्रोपॉलिटन एरिया में जुड़ेंगे। इनमें भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़ और नर्मदापुरम के कुल 2510 गांव जुड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
राजधानी में झुग्गियों में सो रहे परिवार पर चढ़ा टैंकर
राजधानी भोपाल और संस्कारधानी जबलपुर में रफ्तार का कहर देखने को मिला। दोनों जिलों में भयानक सड़क हादसे हुए जिसमें 2 की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर…
अनूपपुर में 4 लोगों की मौत
अनूपपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
उज्जैन में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती
उज्जैन जिले में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान ब्राह्मण समाज ने सीएम का सम्मान किया। इसी के साथ तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत हुई। पढ़ें पूरी खबर…
हर्षा रिछारिया ने उज्जैन में लिया संन्यास
धार्मिक नगरी उज्जैन से बड़ी खबर है, जहां महाकुंभ 2025 में चर्चा में आई हर्षा रिछारिया ने संन्यास ग्रहण कर लिया है। मौनतीर्थ पीठ में महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरी महाराज से दीक्षा लेने के बाद अब वे हर्षानंद गिरी के नाम से जानी जाएंगी। संन्यास के साथ ही उन्होंने लव जिहाद और समाज, धर्म से जुड़े कई मुद्दों पर काम करने का संकल्प भी लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
बीजेपी विधायक का बेटा थाने में तलब
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी को थाने में तलब किया गया। इस दौरान दिनेश लोधी पुलिस के सामने हाथ बांधे खड़े नजर आए। वहीं पुलिस दिनेश को घटनास्थल भी लेकर गई। लेकिन इसके बाद भी विधायक पुत्र का रसूख बरकरार है। एक्सीडेंट करने वाली थार पर अब भी ब्लैक फिल्म, सायरन और विधायक की पट्टिका लगाकर थाने पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर…
अक्षय तृतीया पर महाकाल दरबार में आम्र अभिषेक
वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया के पावन अवसर पर रविवार तड़के बाबा महाकाल के दरबार में आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। भस्म आरती से पूर्व, पुजारियों ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकालेश्वर का दूध, दही और घी के साथ विशेष रूप से आम के ताजे रस से अभिषेक किया। पढ़ें पूरी खबर…
कोर्ट में गैंगरेप के आरोपियों की पिटाई
इंदौर जिले की महू कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों का गुस्सा गैंगरेप के आरोपियों पर फूट पड़ा। कोर्ट परिसर में आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। वहीं पुलिस ने मुश्किल से बचाया। आरोपियों को भीड़ से निकालकर पुलिसकर्मी ले भागे। पढ़ें पूरी खबर…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

