प्रदीप मालवीय, उज्जैन। धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी उज्जैन में युवा धर्म संसद 2026 के छठवें संस्करण अवंतिका का भव्य आयोजन 17, 18 और 19 सितंबर को गीता भवन में होने जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस वैचारिक महाकुंभ में देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1600 से अधिक चयनित युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। बुधवार को आयोजित एक पत्रकारवार्ता में इस महाआयोजन के उद्देश्यों और सत्रों की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई।

ये भी पढ़ें: HC का ऐतिहासिक फैसला! EWS उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट, 45 की उम्र में भी बन सकेंगे सहायक ग्रेड-III

डॉ. मोहन भागवत और सीएम मोहन यादव का रहेगा विशेष सानिध्य

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का संबोधन होगा जो युवाओं को भारतीय जीवन-दृष्टि और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका का बोध कराएंगे। वहीं 19 सितंबर को आयोजित समापन समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

संत, चिंतक और मनोज मुंतशिर जैसे दिग्गज करेंगे संवाद

युवा धर्म संसद का मुख्य उद्देश्य युवा शक्ति को भारतीय संस्कृति, ज्ञान-परंपरा और चरित्र निर्माण से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी बनाना है। इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां युवाओं का मार्गदर्शन करेंगी, जिनमें स्वामी अवधेशानंद गिरि, आचार्य महामंडलेश्वर, जूना अखाड़ा, आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण महाराज, पूज्य पीठाधीश्वर, सिद्धपीठ हनुमत निवास, पुण्डरीक महाराज, प्रो. श्रीनिवास वरखेडी, कुलपति, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, मनोज मुंतशिर, सुप्रसिद्ध कवि एवं गीतकार शिलम होंगे।

ये भी पढ़ें: फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बागेश्वर सरकार से लिया आशीर्वाद, गणेशोत्सव की पूजा में हुए शामिल

वहीं इनके अलावा देश भर के विद्वान, शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता विभिन्न सत्रों में धर्म, संस्कृति और योग्य राष्ट्र निर्माण जैसे गंभीर विषयों पर युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m