MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ नौतपा की शुरुआत हो चुकी हैं। प्रदेश में नौतपा के पहले दिन सबसे ज्यादा तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। यहां पारा 47.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं अधिकतर शहरों का तापमान 43 डिग्री के करीब रहा। मौसम केंद्र ने 28 मई को प्री-मानसून के संकेत दिए है। कई जिलों में आंधी-बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में नौतपा के पहले दिन कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी रही। छतरपुर के खजुराहो में पारा रिकॉर्ड 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौतपा के पहले दिन कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई। नौगांव 46.8, भोपाल 43.4, दतिया 45.6, गुना 44.3, ग्वालियर 44, रायसेन 43.6, राजगढ़ 44.5, श्योपुर 43.4, दमोह 44.6, रीवा 44.6, सतना 44.9, टीकमगढ़ से 45.3 डिग्री दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: MP Board 5th-8th Re-exam: पुनः परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग, शिक्षक संगठन ने राज्य शिक्षा केंद्र को लिखा पत्र
इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट
पांच जिलों छतरपुर, टीकमगढ़, सतना, पन्ना और निवाड़ी में रेड अलर्ट है। 18 जिलों जबलपुर, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, सागर, राजगढ़, रीवा, नरसिंहपुर, दमोह, दतिया, बालाघाट, मैहर, मंडला, मऊगंज, भिंड, कटनी और आगर-मालवा में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, खंडवा, सीहोर, बुरहानपुर, खरगोन, नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर, रायसेन, श्योपुरी, शिवपुरी, मुरैना, मंदसौर, नीमच, अनूपपुर, शाजापुर, रतलाम और डिंडोरी इन जिलों में लू का येलो अलर्ट है। इंदौर, छिंदवाड़ा, देवास, बैतूल, हरदा, सिवनी, पांढुर्णा, धार, बड़वानी, आलीराजपुर और झाबुआ में भी तेज गर्मी की चेतावनी जारी की गई है।
कई जिलों में आंधी-बारिश का भी अलर्ट
वहीं नौतपा के पहले दिन कई जिलों में आंधी बारिश भी हुई। मौसम केंद्र ने 28 मई को प्री मानसून के संकेत दिए है। उत्तरी और दक्षणी 14 जिलों में पानी गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। 28 मई को ग्वालियर, चंबल, सागर और जबलपुर संभाग के 14 जिलों में बारिश, गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है।

