MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आज रविवार को कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में तीन जिलों में 4 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल और आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण से लो प्रेशर एरिया सक्रिय है। आज रविवार को कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दतिया, रीवा और सीधी में भारी बारिश का अलर्ट है। इन तीनों जिलों में अगले 24 घंटे में 4 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार है।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: मध्य प्रदेश में आज रविवार को क्या कुछ रहेगा खास? इन खबरों पर रहेगी नजर

शनिवार को नरसिंहपुर में 3 इंच, श्योपुर में 2.8 और रीवा में 2.2 इंच बारिश हुई। शिवपुरी में तेज बारिश से महुअर नदी उफान पर है। खोड़-पिछोर मार्ग बंद और कई गांवों में पानी घुस गया। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में अब तक 17.2 इंच बारिश हो चुकी है। जो औसत बारिश 21.5 इंच से 4.3 कम है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m