संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून अभी नहीं पहुंचा है, लेकिन प्री-मानसूनी गतिविधियों के कारण प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल गया है। कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सामान्य समय से 3 से 4 दिन देरी से चल रहा है और 18 जून के आसपास प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि ट्रफ लाइन सहित अन्य मौसमी सिस्टम सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। शनिवार को भोपाल समेत कई जिलों में हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक दर्ज की गई। मानसून के आगमन तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: आज की आएगी लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त, सीएम डॉ मोहन सागर को देंगे बड़ी सौगात, जानें एमपी में आज क्या कुछ रहेगा खास
रविवार को शिवपुरी और अशोकनगर में तेज आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि ग्वालियर, सागर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों तक प्रदेश में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जबकि इंदौर-उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में गर्मी और उमस बनी रहेगी।

