उत्तम कुमार, मुजफ्फरपुर। जिले के कोलहुवा पैगंबरपुर चौर के पास बाइक पर एक युवक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। धीरे-धीरे घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर नगर एसडीपीओ 2 विनीता सिन्हा दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया, जिसने मौके से कुछ जरूरी साक्ष्य एकत्र किया और उसे जांच के लिए भेज दिया। बता दें कि मृतक युवक की डेड बॉडी बाइक पर औंधे मुंह पड़ा हुआ था, उसके सिर से खून गिरा हुआ था, जो बहकर जमीन पर फैल गया था। जांच करने पर पता चला की उसके माथे पर गोली मारी गई थी। मृतक युवक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो मोतीपुर का रहने वाला है। फिलहाल वह कलहुआ पैगंबरपुर में ही किराए के मकान पर रह रहा था और होर्डिंग लगाने का काम करते था।
पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद युवक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
घटना के संबंध में नगर एसडीपीओ 2 विनीत सिन्हा ने बताया कि, युवक की डेड बॉडी बाइक पर पड़ा हुआ था। युवक के डेड बॉडी की जांच की गई है। वह मोतीपुर के रहने वाले हैं और पैगंबरपुर में किराए के मकान पर रहते थे। वह होर्डिंग लगाने का काम करते थे।
उन्होंने बताया कि मृतक का पहले से किसी के साथ विवाद था। इसके माथे पर सामने से गोली मारी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच चल रही है। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि, बहुत ही जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- क्या राजद की रेखा गुप्ता से डर गई बीजेपी? पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताई वजह

