वीरेंद्र कुमार, नालंदा। बिहारशरीफ मुख्यालय में स्थित स्मार्ट सिटी बिल्डिंग में बुधवार की रात पुलिस अधीक्षक हृदय कांत और सीडीपीओ अमरनाथ 1 अध्यक्षता में शांति समिति का विशेष बैठक का आयोजन किया गया शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बिहारशरीफ में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
पूजा समितियों और समाजसेवियों के साथ बैठक
त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और पूजा समिति के सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक की। बैठक में सभी लोगों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की गई। इस दौरान समाजसेवी टुक टुक मलिक, मोहम्मद सद्दाम, जदयू नेता अकबर अली, बजरंग दल संयोजक कुंदन कुमार सहित अन्य सदस्यों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव रखे।
सूखे नशे को लेकर जताई गई चिंता
बैठक में सूखे नशे के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई गई। सदस्यों ने नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और नशे के प्रभाव में उपद्रव करने की आशंका वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखने की मांग की। उनका कहना था कि त्योहार के दौरान छोटी-सी घटना भी माहौल बिगाड़ सकती है, इसलिए पुलिस को पहले से सतर्क रहने की जरूरत है।
भाईचारा बनाए रखने की अपील
वहीं, पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने पूजा पंडालों और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में प्रशासन और पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की बात कही गई। साथ ही प्रशासन ने अपील किया की सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें और त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं।
ये भी पढ़ें- वैशाली नाव हादसा: राघोपुर पहुंचे तेजस्वी यादव, पीड़ित परिवारों से मुलाकत कर आर्थिक मदद का किया ऐलान

