वीरेंद्र कुमार, नालंदा। जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोड़ के समीप आज गुरुवार की एक लेजर कटिंग मशीन के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अग्निकांड में गोदाम में रखी करीब 50 लाख रुपये मूल्य की दो CNC लेजर कटिंग मशीनें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। वहीं, अन्य सामान और कच्चे माल को मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने संचालक को दी सूचना

देवीसराय मोड़ स्थित विनायक लेजर कटिंग के गोदाम से काला धुआं और आग की लपटें उठती देखकर स्थानीय लोगों ने संचालक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचने तक आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी। संचालक गौरी विश्वकर्मा के पुत्र सौबेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने गोदाम से धुआं निकलते देखकर उन्हें सूचना दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। उस समय गोदाम के अंदर आग की लपटें उठ रही थीं और स्थिति इतनी भयावह थी कि अंदर जाना संभव नहीं था। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

दमकल की 5 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास की दुकानें भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचीं। पुलिस पदाधिकारी में कहां की प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वास्तविक नुकसान की पुष्टि जांच के बाद होगी।

ये भी पढ़ें- ‘नेताओं पर AK-47 चलाने की थी तैयारी’, लोकभवन मार्च के बाद तेजस्वी यादव का बड़ा बयान