दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा क्षेत्र अंतर्गत मां मडगुला गांव स्थित विंध्यवासिनी शुगर मिल में हादसा हो गया है। मिल प्रबंधन की लापरवाही के चलते 60 फीट की ऊंचाई पर काम कर रहे एक 32 साल के मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान आमगांव छोटा निवासी पुष्पेंद्र वर्मा के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश से हावड़ा, फिर जम्मू-कश्मीर… ‘डंकी रूट’ से म्यांमार की युवतियों की मानव तस्करी! 4 बरामद, अब NIA करेगी जांच

बिना सेफ्टी उपकरणों के कराया जा रहा था काम

आरोप है कि शुगर मिल में मजदूरों से बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के बेहद खतरनाक ऊंचाइ पर काम कराया जा रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग गाडरवारा सिविल अस्पताल पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m