दीपक कौरव, नरसिंहपुर। शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह को स्टेशनगंज पुलिस ने दबोच लिया है। इस पूरे मामले में हैरानी की बात यह है कि ये सभी चोर बीस साल से कम उम्र के हैं। ये चोरियां सिर्फ अपनी आलीशान जीवनशैली और महंगे शौक और गर्लफ्रेंड्स की डिमांड को पूरा करने के लिए करते हैं। पुलिस ने गिरोह के पास से करीब 22 लाख रूपए का सामान बरामद किया है।

ये भी पढ़ें : नार्कोटिक्स की बड़ी कार्रवाई: MP-राजस्थान बॉर्डर पर 21 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, यहां खेत में चल रहा था काला कारोबार

20 साल से भी कम है उम्र

नरसिंहपुर SP डॉ ऋषिकेश मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिसमें 2 मुख्य आरोपी जिनकी उम्र 20 साल से भी कम है, 3 नाबालिग और एक चोरी का जेवर खरीदने वाला दुकानदार शामिल है। गिरोह से सोने-चांदी के आभूषण जिसमें चेन, मंगलसूत्र, झुमके, पायल, चांदी की करधनी और चोरी की 2 बाइक भी बरामद की गई है।

शहर के अलग-अलग जगहों पर 7 घटनाओं को दिया अंजाम

SP ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि गिरोह ने चिलाचोन, सुपला, खुरपा बड़ा, विप्तपुरा, जेल क्वार्टर और अतिथि होटल के पास चोरी की 7 घटनाओं को अंजाम दिया है। चोरों से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चोरों ने इस बात का जिक्र किया है उन्हें अच्छी लाइफस्टाइल, बड़े होटल में रहना और मौज मस्ती के शौक को पूरा करने के लिए चोरियां करते थे। ये शातिर अपराधी दिन में बंद मकानों की रेकी करते थे और देर रात ताले तोड़कर कीमती सामान चुरा लेते थे।

ये भी पढ़ें : क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा: बिश्नोई गैंग का ‘रेकी मास्टर’ गिरफ्तार, हैरी बॉक्सर से जुड़े थे तार

आपको बता दें कि पुलिस ने कमलेश उर्फ मंगत चौधरी निवासी करहैया, विशेष उर्फ भोला ठाकुर निवासी खमतरा एवं चोरी के जेवर खरीदने वाले मनीष सोनी निवासी गांधी वार्ड और 3 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m