National Lok Adalat : रायपुर। भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आम जनता तक पहुंचने तथा आपसी सहभागिता एवं सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाधान समारोह विशेष लोक अदालत 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह आगामी 09 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत आरंभ होकर 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का निराकरण सम्पन्न होगा।

narayana

21 अप्रैल से शुरू हो चुकी है सुलह प्रक्रिया

विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 और 23 अगस्त को किया जाएगा, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को भी शामिल किया जाएगा। इस दौरान पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के मध्यस्थता केंद्रों में किया जाएगा। वार्ता की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से ही प्रारंभ हो चुकी है। इस समाधान शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से निष्पादन करना है। अधिवक्ताओं, वादीगणों एवं संबंधित सभी पक्षों से अपील की गई है कि वे सक्रिय रूप से भाग लें एवं आपसी सहमति से समाधान की दिशा में प्रयास करें।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शामिल हो सकेंगे पक्षकार

सुलह बैठक में पक्षकार शारीरिक एवं आभासी माध्यम से भी सम्मिलित हो सकते हैं। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थता एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे। अपने मामले को समाधान समारोह विशेष लोक अदालत में सम्मिलित करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर गूगल फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी एवं समाधान के लिए वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) के संपर्क नंबरों या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर से भी संपर्क किया जा सकता है।

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

अधिक जानकारी के लिए समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के लिए बनाए गए वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) के इंचार्ज से संपर्क किया जा सकता है। संपर्क नंबर — 011-23115652 एवं 011-23116464। वहीं सीआरपी निदेशक का संपर्क नंबर 011-23115652 है। वन स्टॉप सेंटर कक्ष क्रमांक 806 एवं 808, बी ब्लॉक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय में संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा लैंडलाइन नंबर 011-23116464 तथा ई-मेल आईडी [email protected] पर भी संपर्क किया जा सकता है। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर जिला न्यायालय परिसर के फोन नंबर 0771-2425944 एवं मोबाइल नंबर +91-8301508992 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H