लक्ष्य वर्मा , करनाल में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। मीनाक्षी यादव ने बताया कि लोक अदालत का आयोजन करनाल, असंध, घरौंडा और इंद्री की अदालतों में किया जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और कुल 9 बेंचों का गठन किया गया है।


करनाल में छह बेंचों का गठन
मीनाक्षी यादव के अनुसार, करनाल में आयोजित लोक अदालत के लिए छह बेंच बनाई गई हैं।

0 बेंच एक में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार शर्मा मामलों की सुनवाई करेंगे।

0 बेंच दो में अतिरिक्त प्रधान जज फैमिली कोर्ट डॉ. सविता कुमारी तैनात रहेंगी।

0 बेंच तीन में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम अवतार पारीक सुनवाई करेंगे।

0 बेंच चार में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार मामलों का निपटारा करेंगे।

0 बेंच पांच में सिविल जज (जूनियर डिविजन) प्रदीप कुमार तथा बेंच छह में सिविल जज (जूनियर डिविजन) अवंतिका सुनवाई करेंगी।

असंध, इंद्री और घरौंडा में भी होगी सुनवाई
इसके अलावा असंध में सिविल जज (जूनियर डिविजन) तनुज हंदूजा, इंद्री में सिविल जज (जूनियर डिविजन) कुनाल मित्तल तथा घरौंडा में सिविल जज (जूनियर डिविजन) कार्तिक शर्मा मामलों की सुनवाई करेंगे।


आपसी सहमति से होगा मामलों का निपटारा
सीजेएम मीनाक्षी यादव ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान किया जाएगा। इनमें दीवानी मामले, शमनीय आपराधिक मामले, चेक बाउंस (एनआई एक्ट), मोटर दुर्घटना दावा (एमवी एक्ट) और बिजली अधिनियम से जुड़े अनट्रेस्ड अथवा कैंसिलेशन रिपोर्ट वाले मामलों का निपटारा शामिल रहेगा।