कानपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ‘प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2026’ और कृषकों के सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गत 12 वर्षों में हमने बदलते हुए भारत को देखा है. जो बिना रुके, बिना डिगे, बिना झुके, बिना थके अपनी विरासत और विकास को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहा है. मां गंगा के किनारे स्थित 27 जनपद और बुंदेलखंड के 7 जनपद को हमने प्राकृतिक खेती के लिए चिह्नित किया है.
योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में 34 जनपद ऐसे हैं, जो गो-आधारित खेती को अपनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़े हैं और डबल इंजन सरकार उन्हें निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है. मां गंगा के किनारे स्थित 27 जनपदों और बुंदेलखंड के 7 जनपदों को हमने प्राकृतिक खेती के लिए चिह्नित किया है. प्रदेश में लगभग 14 लाख निराश्रित गोवंश वर्तमान में 7,700 से अधिक गोशालाओं में संरक्षित हैं, जिनकी देखभाल राज्य सरकार द्वारा की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : ‘आम नागरिकों के प्रति वे संवेदनहीन रहे… CM योगी ने सपा पर बोला हमला, कहा- विपक्ष के आंसू सिर्फ माफिया के मरने पर बहते हैं
सीएम ने आगे कहा कि ‘प्राकृतिक खेती’ भारत की समृद्धि का आधार बन सकती है और अन्नदाता किसानों के मुनाफे को कई गुना बढ़ाने में सहायक हो सकती है. प्राकृतिक खेती के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कृषि विज्ञान केंद्रों को इसके डेमोंस्ट्रेशन का आधार बनाया है.

