वीरेंद्र कुमार, नालंदा। बिहारशरीफ के गगन दीवान मोहल्ले में आज गुरुवार (24, सितंबर) को उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब बिहार प्रदेश जदयू प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार हजरत मखदूम सैय्यद गगन दुल्लाह शाह के मजार पर पहुंचे। यहां उन्होंने मजार पर चादरपोशी कर अमन-शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भी मौजूदगी रही।

आस्ताने मुबारक के खादिम सह बिहार प्रदेश जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद सकीबुल हसन ने बताया कि नीरज कुमार ने मजार पर चादरपोशी की और पूरे बिहार में अमन एवं शांति की कामना की। साथ ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी दुआ मांगी गई।

कार्यक्रम के दौरान आगामी पटना स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भी चर्चा रही। मौजूद लोगों ने नीरज कुमार के लिए सामूहिक दुआ की। गौरतलब है कि जदयू ने 23 सितंबर 2026 को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार को फिर उम्मीदवार घोषित किया है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, वह इस सीट से लगातार चौथी बार जदयू प्रत्याशी बनाए गए हैं।

इस मौके पर खादिम मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद सकीबुल हसन, मोहम्मद मुन्ना, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद महमूद आलम, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद सकीबूत हसन, मोहम्मद असगर शमीम समेत दर्जनों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए सभी 8 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, पटना स्नातक से डॉ. अनुज सिंह को टिकट