US President Trump Press Secretary Katie Zakaria Video: केटी जकारिया व्हाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी (White House Press Secretary) बन गईं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने केटी जकारिया को व्हाइट हाउस का नया सेक्रेटरी बनाया है। उन्होंने कैरोलिन लेविट की जगह ली है, जिन्होंने अगस्त में यह पद छोड़ दिया था। ट्रम्प ने शुक्रवार को उनकी नियुक्ति का ऐलान करते हुए कहा कि वह उनकी बहुत वफादार हैं और उनका रिकॉर्ड बेदाग है। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया ने पहली व्हाइट हाउस ब्रीफिंग की। उनकी पहली ब्रीफिंग महज 14 मिनट में खत्म हो गई। हालांकि इस ब्रीफिंग में भी प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया ट्रंप को पति कह बैठीं। चार बच्चों की परवरिश और नौकरी के बीच संतुलन पर सवाल आया तो वह ट्रंप और अपने पति को लेकर कन्फ्यूज हो गई।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया मंगलवार को पहली बार पत्रकारों का सामना किया। करीब 14 मिनट की इस ब्रीफिंग में उन्होंने सिर्फ तीन मीडिया संस्थानों से सवाल लिए और फिर अचानक सेशन खत्म कर दिया।

ब्रीफिंग का सबसे चर्चित पल तब आया, जब उनसे पूछा गया कि व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी जैसी व्यस्त जिम्मेदारी के साथ वह अपने चार बच्चों के लिए समय कैसे निकालेंगी। जकारिया ने जवाब में अपने पति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ शाम का वक्त न बिताना उनके लिए स्वीकार्य नहीं है। इसी दौरान शब्दों का ऐसा उलटफेर हुआ कि वह ट्रंप को अपना पति कह बैठीं। हालांकि उन्होंने कहा- मेरे प्रेसिडेंट… माफ कीजिए, मेरे पति…जब जकारिया को भी अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने इसे मजाक में लेते हुए कहा कि यह अच्छा वाला था। इसके तुरंत बाद उन्होंने फिर ट्रंप की तारीफ की और कुछ ही देर में ब्रीफिंग खत्म कर दी।

ट्रंप ने TV पर देखकर पसंद किया था

42 साल की केटी जकारिया कैलिफोर्निया से हैं और उनके चार बच्चे हैं। ट्रम्प ने जकारिया को टीवी पर देखने के बाद पसंद किया था। जकारिया एक्सपर्ट के रूप में लगातार टीवी पर आती रही हैं। ट्रम्प TV पर उनके बात रखने के अंदाज से काफी प्रभावित हुए थे। ट्रंप ने यह फैसला लेने से पहले अपने कई करीबी सलाहकारों से बात की थी। इनमें पूर्व प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिना लेविट भी शामिल थीं।

कौन हैं केटी जकारिया?
केटी जकारिया कैलिफोर्निया की रहने वाली हैं और लंबे समय से रिपब्लिकन राजनीति से जुड़ी रही हैं। उन्होंने पेपरडाइन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और 2011 में कानून की डिग्री हासिल की। 2026 में उन्होंने कुछ समय होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में प्रवक्ता के तौर पर काम किया. इसके बाद वह ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी से जुड़ीं और कम्युनिकेशन एडवाइजर के तौर पर काम किया। जकारिया फिलहाल ट्रम्प मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप में सलाहकार हैं। यह कंपनी ट्रम्प के सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल को चलाती हैं।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m