शिखिल ब्यौहार, भोपाल। ग्वालियर-चंबल अंचल में जारी अवैध खनन के मामलों पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने सख्त रुख अपनाया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए NGT ने माना कि सरकारी तंत्र राज्य में खनिज माफिया की गतिविधियों को रोकने में नाकाम रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए NGT ने एक 3 सदस्यीय ज्वाइंट कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में निम्नलिखित विभागों के नामित अधिकारी शामिल होंगे- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB), राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (SPCB) और पर्यावरण विभाग।

8 अगस्त महाकाल भस्म आरती: कण-कण के महादेव, मस्तक पर चंद्र अर्पित कर बाबा का आभूषणों से श्रृंगार,

घड़ियाल सेंचुरी पर खतरे का दावा

याचिका में मुख्य रूप से भिंड और दतिया इलाके का मुद्दा उठाया गया है, जहां अवैध खनन के कारण प्रसिद्ध घड़ियाल सेंचुरी के पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) के बुरी तरह प्रभावित होने का दावा किया गया है। NGT ने ज्वाइंट कमेटी को क्षेत्र का निरीक्षण कर 6 हफ्ते के भीतर अवैध माइनिंग और इससे पर्यावरण को पहुंचे नुकसान पर अपनी रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।

MP Weather: मध्य प्रदेश के 52 जिलों में बारिश का अलर्ट, पन्ना-सतना-रीवा में तेज वर्षा के आसार,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m