दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में NIA की चार्जशीट में बड़े खुलासे हुए हैं. जांच एजेंसी के मुताबिक, कार ब्लास्ट का मास्टरमाइंड आतंकी उमर उन नबी था. हालांकि, इस हमले का कथित मास्टरमाइंड उमर उन नबी था, जो विस्फोट में मारा गया था. उसी ने कार में आइडी एक्टिवेट किया था. धमाके में इस्तेमाल हुई Hyundai i20 कार वास्तव में एक Vehicle-Borne Improvised Explosive Device (VBIED) थी.

लाल किला में 10 नवंबर 2025 को हुए ब्लास्ट में NIA ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट के मुताबिक, घटनास्थल से मिले जैविक नमूनों की DNA जांच में अहम सुराग मिला.

NIA ने बुधवार को चार्जशीट में ये जानकारी दी कि धमाके वाली कार को नबी खुद चला रहा था. 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास शाम करीब 6:50 बजे हुए कार ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत और 29 लोग घायल हुए थे. इसमें 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है. 

NIA के मुताबिक, उमर उन नबी उर्फ पिंडा और राहुल भट 2022 की शुरुआत से कथित तौर पर निष्क्रिय पड़े अंसार गजवत-उल-हिंद मॉड्यूल को दोबारा सक्रिय करने में लगा था. एजेंसी ने कहा है कि नबी और मॉड्यूल के दूसरे सदस्यों के पास ऐसा कट्टरपंथी साहित्य था और वे उसे आपस में साझा करते थे, जिसमें हथियारबंद संघर्ष और हिंसा की वकालत की गई थी.

फॉरेंसिक जांच में कार के मलबे और धमाके वाली जगह से मिले सामान में TATP, अमोनियम नाइट्रेट और पोटैशियम नाइट्रेट जैसे विस्फोटक पदार्थों के निशान मिले हैं. जिसके आधार पर DNA फिंगरप्रिंटिंग से उनकी पहचान उमर उन नबी के तौर पर हुई. डॉ. उमर ही वह आतंकी था जो सुसाइड बॉम्बर था.

NIA के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर में बैठकें की गईं। इन बैठकों में सदस्यों को ट्रेनिंग दी गई और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारियां की गईं. चार्जशीट में NIA ने दावा किया है कि जांच के दौरान जो सबूत हाथ लगे, उससे साबित होता है कि धमाके के वक्त उमर कार में ही मौजूद था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m