NIA Raid Against RSS Office Bombing Case: रांची आरएसएस कार्यालय बमबाजी केस में नेशनल जांच एजेंसी यानी एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने बम हमले के आरोपी अमन अंसारी के घर पर छापेमारी की। आरोपी का घर अंदर से बंद था, जिसके चलते टीम को भीतर पहुंचने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, लोहरदगा निवासी अमन अंसारी का घर अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो प्रशासन और पुलिस की मदद से वैकल्पिक व्यवस्था की। इसके बाद बिजली विभाग की क्रेन की मदद ली गई। क्रेन के सहारे एनआईए की छापेमारी टीम घर के ऊपरी हिस्से तक पहुंची और वहां से नीचे उतरकर घर का दरवाजा खोला। इसके बाद टीम ने आगे की कार्रवाई की गई।

आरएसएस कार्यालय बमबाजी केस में जांच एजेंसी ने लोहरदगा में पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एनआईए की कार्रवाई के दौरान लोहरदगा पुलिस के अधिकारी और जवान भी टीम की मदद के लिए मौजूद रहे। हालांकि, मामले को लेकर फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

रांची स्थित आरएसएस कार्यालय पर हुई थी बमबारी

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रांची स्थित प्रांत कार्यालय पर 16 जून की रात हमला हुआ था। हमलावरों ने कार्यालय पर दो पेट्रोल बम फेंके थे। इनमें से एक बम मुख्य द्वार के बाहर बरामद हुआ था। जबकि दूसरा इमारत की छत पर गिरा था। पहला हमला नाकाम रहा, लेकिन दूसरे पेट्रोल बम से आग लग गई थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m