कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक छात्रा की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। मृतिका नौवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि उसने जहर खाकर जान दी है। घटना रांझी थाना क्षेत्र की है।
पागल कुत्ते का आतंक: घर के बाहर खेल रही 5 साल की मासूम का चेहरा नोचा, अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार, बड़ा पत्थर इलाके में रहने वाली छात्रा को परिजनों ने गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच में जुट गई। पूछताछ के लिए उसके घर पहुंची, जहां छात्रा के स्कूल बैग सहित कमरे की जांच की।
गणतंत्र दिवस की गूंज के बीच नेहरू पार्क बना अखाड़ा, छात्राओं के दो गुटों में जमकर मारपीट
इस दौरान छात्रा के परिजनों ने स्कूल टीचर पर मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि छात्रा दो दिन से लगातार घर में टीचर की मारपीट का जिक्र कर रही थी। परिजनों ने स्कूल जाकर टीचर से बात करने की बात कही थी। लेकिन इस बीच बच्ची ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

