कुंदन कुमार, पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज गुरुवार (4 जून) को बिहार भाजपा आईटी सेल के संयोजक विकास मेहता के आवास पर पहुंचकर उन्हें विवाह उपरांत शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेसित किया। इस अवसर पर नितिन नबीन ने नवदंपति के सुखद, सफल एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं मंडल कार्यसमिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।
नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना
इस दौरान नितिन नबीन ने अपने संबोधन में कहा कि, परिवार और संगठन दोनों ही व्यक्ति के जीवन की महत्वपूर्ण शक्तियां हैं। उन्होंने विकास मेहता के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत पारिवारिक एवं सौहार्दपूर्ण रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्नेह एवं मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
एमएलसी चुनाव को लेकर चल रही है बैठक
बता दें कि कल बुधवार को नितिन नबीन अपने दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली रवाना होने से पहले आज पटना स्थित अपने आवास पर वह बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ एमएलसी चुनाव और बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बैठक कर रहे हैं। बैठक में उम्मीदवारों को लेकर चर्चा और फाइनल मुहर लग सकती है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव समेत अन्य नेता शामिल हैं।
8 जून को नामांकन का है आखिरी दिन
बता दें कि 10 सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए 8 जून को नामांकन का आखिरी दिन है। राजनीतिक गणित के हिसाब से 202 विधायकों के साथ एनडीए का पलड़ा तो भारी है, लेकिन अभी तक सीट बंटवारे और उम्मीदवारी को लेकर घोषणा नहीं हो पाई है। नितिन नबीन की इस बैठक के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही बीजेपी अपने उम्मीदवारों और सीट बंटवारे को लेकर औपचारिक ऐलान कर सकती है। गौरतलब है कि एमएलसी चुनाव के लिए 18 जून को वोटिंग होना है और उसी दिन चुनाव का परिणाम भी सामने आएगा।
ये भी पढ़ें- 5 लाख करोड़ निवेश लक्ष्य के बीच श्रेयसी सिंह का बड़ा ऐलान, व्यापारियों को मिलेगा आसान आर्म्स लाइसेंस

