Bihar News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज रविवार (10 मई) की शाम पटना पहुंचे, जहां पटना एयरपोर्ट पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी और गिरिराज सिंह समेत अन्य बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही नितिन नबीन के पटना आगमन पर सीएम सम्राट चौधरी ने भी उन्हें पुष्पगुच्छा भेंटकर उनका स्वागत किया।
बता दें कि कल 11 मई (सोमवार) को भाजपा के दिग्गज नेता रहे स्व. नवीन किशोर सिन्हा की 77वीं जयंती है, जिसके उपलक्ष्य में मंदिरी नाला पथ का आधिकारिक नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा। नितिन नबीन मंदिरी नाला पथ का उद्घाटन करेंगे।
पूर्व सीएम नीतीश का जताया आभार
मंदिरी नाला पथ परियोजना को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि, यह परियोजना उनके दिल के करीब है। उन्होंने कहा कि, लंबे समय से इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए बिहार सरकार ने निरंतर सहयोग दिया। नाले के किनारे नरकीय स्थिति में रहने वाले लोगों को अब अपने घर के सामने खुला वातावरण और बेहतरीन सड़क मिलेगी। यह बदलाव मुझे व्यक्तिगत रूप से सुकून देता है। बीजेपी अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के लिए बिहार सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।
1,289 मीटर लंबी सड़क का निर्माण
राजधानी में मंदिरी नाले पर बनी 1,289 मीटर लंबी सड़क का उद्घाटन करेंगे। 86.98 करोड़ रुपये की लागत से नाले का जीर्णोद्धार और सड़क निर्माण का कार्य किया गया है, जिसका उद्देश्य खुले और गंदे नाले को ढकना, अतिक्रमण हटाना और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाना है। नाले की गहराई करीब 3.5 मीटर है।
नाले पर लगाए गए हैं 1 हजार पौधे
इसके ऊपर 11 मीटर चौड़ी दो लेन सड़क विकसित की गई है, जिसमें डिवाइडर और आधुनिक यातायात सुविधाएं शामिल हैं। आयकर गोलंबर से बाईं ओर करीब 3.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड तैयार की गई है, जिससे स्थानीय यातायात को मुख्य सड़क से अलग रखा जा सके। मंदिरी नाले पर करीब एक हजार पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा मजार गली और पुलिस स्टेशन के पास घास भी लगायी गई है। इसके अलावा पूरी सड़क पर स्ट्रीट लाइटें भी लगाई गई हैं, जिससे रात में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।
ये भी पढ़ें- Bihar Top News Today: सम्राट की हाई-लेवल मीटिंग, तेजस्वी का बड़ा हमला, प्रेमी की हत्या
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

