Bihar Top News Today 10 may 2026: बिहार (BIHAR) में आज 10 मई को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….
CM सम्राट की हाई-लेवल मीटिंग
सीएम सम्राट चौधरी ने आज रविवार (10 मई) को मुख्यमंत्री आवास पर हाई-लेवल मीटिंग बुलाई थी। इस हाई लेवल मीटिंग में बिहार के मुख्य सचिव, बिहार के DGP के साथ-साथ कई अधिकारी मौजूद थे। वहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय के भी सभी बड़ी अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में बिहार की मौजूदा कानून व्यवस्था के साथ-साथ अन्य प्रशासनिक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मीटिंग में चर्चा चल रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था सही तरीके से बनी रहे इसे लेकर सीएम सम्राट ने बिहार के डीजीपी और मुख्य सचिव को आदेश भी दिया है। पढ़ें पूरी खबर………..
16 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला
बिहार की सम्राट सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने प्रशासनिक सेवाओं को सुदृढ़ीकरण और कानून व्यवस्था को पहले से और बेहतर बनाने के लिए 16 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार कई IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई जिलों के रेंज IG, DIG और मुख्यालय स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। पढ़ें पूरी खबर………..
रोहतास में फूंका सीएम सम्राट का पुतला
बीते शुक्रवार को पटना पुलिस ने राजधानी में TRE-4 शिक्षक भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया था। इस दौरान कई अभ्यर्थियों को बुरी तरह चोट भी आई थी। वहीं, पुलिस ने 5000 अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है, जिसके खिलाफ आज रविवार (10 मई) को सासाराम में भगत सिंह छात्र नौजवान सभा की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया। इस प्रदर्शन में वामपंथी दलों के कई संगठन भी शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर…………
सड़क किनारे युवती की लाश मिलने से सनसनी
गोपालगंज में सड़क किनारे एक नाबालिग और अज्ञात युवती का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल आज रविवार (10 मई) की सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो उनकी नजर किशोरी की लाश पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पूरा मामला बैंकुठपरु थाना क्षेत्र के गम्हारी दियारा इलाके की है। युवती के लाश मिलने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पढ़ें पूरी खबर……
तेजस्वी ने शेयर किया बीजेपी विधायक का वीडियो
तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर में कथित तौर पर बीजेपी विधायक पर अपने समर्थकों के साथ एक घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पटना में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, मेरा तो सवाल है कि क्या उन पर कार्रवाई होगी? ये कौन सा राज है? भाजपा और RSS की कथनी और करनी में भारी अंतर है। पूरी तरह से अपराधियों को संरक्षण दे रही है। तेजस्वी ने सवाल उठाते हुए पूछा कि, निर्दोंषों पर लाठी चार्ज करना… भाजपा में जाकर गुंडागर्दी का लाइसेंस मिलता है क्या? आप कुछ भी करेंगे? कानून-व्यवस्था चौपट है। पढ़ें पूरी खबर……….
पति संग मिलकर प्रेमी की हत्या
जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मृतक युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमिका ने ही अपने पति और उसके सहयोगियों के साथ मिलकर थी। सभी ने पीट-पीट कर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। पूरी घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत मठ लोहियार वार्ड संख्या-7 की है। जहां मृतक अजय पटेल, का कल सुबह उसका शव नहर किनारे फूस के घर में फंदे से लटका मिला था। पढ़ें पूरी खबर……….
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

