धर्मेंद्र यादव, निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मौके से करीब 1950 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला टेहरका थाना क्षेत्र के ग्राम उरदौरा का है।

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम उरदौरा में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान खेत में तिरपाल लगाकर पटाखे बनाते हुए और गोदाम में पटाखों का भंडारण पाया गया। लाइसेंस की जांच में निर्धारित भूमि के बजाय दूसरी जगह पर पटाखों का निर्माण और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन सामने आया।

ये भी पढ़ें: बीजेपी नेता की पिटाई से सनसनीः महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भिड़े लोग, पुलिस ने दर्ज की क्रॉस FIR

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 1949.68 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की और अजय रजक व रामगोपाल रजक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के निर्माण और भंडारण पर पुलिस की निगरानी जारी है। एसडीओपी के के पांडे ने बताया कि एक आदिवासी की जमीन किराए पर लेकर बड़े पैमाने पर निर्माण किया जा रहा था। जहां छापेमार कार्रवाई की गई। विस्फोटक सामग्री को जब्द कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m