संजय तिवारी, बलिया. पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के विवादित बयान पर यूपी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी का बड़ा बयान सामने आया है. साथ ही उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की स्थिति को लेकर भी दावा किया है. मंत्री ने हामिद अंसारी के बयान पर कहा कि हामिद अंसारी के बयान ने देश में कंफ्यूजन पैदा किया है. अंतराष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंख्यक समाज को कटघरे में खड़ा किया है. ये सही नहीं है. हामिद अंसारी को ऐसे बयान नहीं देना चाहिए. मुसलमानों के लिए भारत से अच्छा देश और हिन्दुओ से अच्छा दोस्त नहीं मिलेगा. कांग्रेस ने हमेशा देश के मुसलमानों को डराने, धमकाने का काम किया है. कांग्रेस ने हमेशा देश को बांटने का काम किया है.

वहीं सुखपुरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे मंतरी ने 2027 चुनाव में AIMIM और समाजवादी पार्टी में होने वाले गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बेइमान कितने भी एकजुट हो जाएं, हमारी जनता ईमानदार योगी और मोदी के साथ खड़ी है. ये लोग केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ को पूरा करने के लिए एकजुट हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : धर्म परिवर्तन से ST दर्जा खत्म नहीं, लेकिन जनजातीय पहचान छोड़ने पर लाभ का दावा नहीं: हाईकोर्ट

मंत्री ने आगे कहा कि कभी एक दूसरे को गाली देते हैं और फिर कभी एक दूसरे के गले में हाथ डालकर घूमते हैं. ऐसा नहीं चलेगा. जनता को आप कब तक गुमराह करोगे? हमारे प्रदेश की जनता सजग और जागरुक है. ये जितने भी दल हैं चाहे सपा, कांग्रेस सहित तमाम दल हैं, इनके झूठ का टाइम एक्सपायर हो चुका है. 27 में पूरे प्रचंड के साथ फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. किसी भी चीज की एक एक्सपायरी डेट होती है वो डेट अगर है तो समाजवादी पार्टी की 2027 है. ये आखिरी चुनाव है समाजवादी पार्टी का. 2027 के चुनाव में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को जड़ से उखाड़ कर समाप्त कर देगी.