शब्बीर अहमद, भोपाल। राष्ट्रीय राजमार्ग 45 (NH-45) के जबलपुर–हिरन नदी सेक्शन पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निर्देशों के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। यह व्यवस्था 27 सितंबर 2026 दोपहर 12:00 बजे से प्रभावी कर दी गई है।

ROB के पुनर्निर्माण के कारण लिया गया निर्णय

प्राप्त जानकारी के अनुसार, NH-45 स्थित शहपुरा रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) के एप्रोच मार्ग के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद सुरक्षा कारणों से सामान्य यातायात को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। वर्तमान में मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) द्वारा इसके स्थायी पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान वाहन चालकों को हो रही असुविधा और वैकल्पिक मार्ग के उपयोग को देखते हुए जनहित में यह बड़ा फैसला लिया गया है।

‘जिस घर में बीता बचपन, जहां खेले-कूदे… आखिर क्यों उसी जन्मस्थान पर CM मोहन यादव ने चलाई गैंती?’

सभी श्रेणियों के वाहनों के लिए टोल-फ्री

NHAI के अनुसार, शहपुरा टोल प्लाजा की Fastag/ETC लेन सहित सभी लेन को पूरी तरह से टोल-मुक्त कर दिया गया है। इस दौरान किसी भी श्रेणी के वाहन से कोई यूजर फीस नहीं वसूली जाएगी। हालाँकि, इस अवधि में भी टोल प्लाजा पर लाइटिंग, सीसीटीवी, साइन बोर्ड और ट्रैफिक प्रबंधन जैसी आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से कार्य करती रहेंगी।

भारी बारिश से लबालब जबलपुर बरगी बांधः खोले गए 17 गेट, नर्मदा के घाट जलमग्न, 10 गांवों का

पुनर्निर्माण के बाद ही चालू होगी वसूली

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक ROB एप्रोच का पुनर्निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता और सुरक्षा जांच के बाद सामान्य यातायात पूरी तरह बहाल नहीं होता, तब तक टोल वसूली बंद रहेगी। काम पूरा होने के बाद ही नियमानुसार टोल टैक्स पुनः शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी कॉन्टेस्ट विजेता ने लगाई फांसीः फोन पर बातचीत के दौरान

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m