गोरखपुर। सीएम योगी ने गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राम जन्मभूमि और महाकुंभ को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी किसी ने कल्पना नहीं की थी कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि विवाद का समाधान हो सकेगा।

सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का उदाहरण

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन चुका है और लाखों श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं। काशी में काशी विश्वनाथ धाम और विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी धाम का विकास भी नए भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का उदाहरण है।

READ MORE: केजरीवाल के अयोध्या दौरे पर अजय राय का अटैक, सरकार से पूछा- कैमरा और विशेष छूट क्यों? ये रिश्ता क्या कहलाता है?

महाकुंभ का किया जिक्र

सीएम योगी ने महाकुंभ का उल्लेख करते हुए कहा कि हजारों वर्षों से चली आ रही कुंभ की परंपरा को पहली बार दिव्य, भव्य, स्वच्छ और स्मार्ट स्वरूप मिला है। उन्होंने कहा कि पहले कुंभ की पहचान अव्यवस्था, भगदड़ और गंदगी से जोड़ दी गई थी, लेकिन अब यह धारणा बदल चुकी है।

READ MORE: भ्रष्टाचार के कुछ नमूनों को देखना हो तो… लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर, जानिए ऐसा क्या कहा?

आस्था के केंद्रों का हुआ विकास

सीएम योगी ने आगे कहा कि यह परिवर्तन भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नेतृत्व में संभव हुआ है, जिसने आस्था के केंद्रों के विकास और बेहतर व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया।