अनूप दुबे, कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया है, घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। पूरे मामले पर समाजसेवी की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल FIR दर्जकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल लाइन की घटना
दरअसल पूरा मामला कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल लाइन की बताई गई है। जहां देर रात सड़क किनारे खड़े एक गौवंश के साथ आरोपी अमृतलाल कोटवानी द्वारा अप्राकृतिक कृत्य किया गया। इसी दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने पूरी घटना अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। वीडियो सामने आने के बाद यह तेजी से वायरल हुआ और मामला पुलिस तक जा पहुंचा।
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज
माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि बजरंग दल ने करण मिश्रा ने वायरल वीडियो के आधार पर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।प्रारंभिक जांच में वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान हॉस्पिटल लाइन निवासी अमृतलाल कोटवानी के रूप में होने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(A) तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)(A) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और वीडियो की सत्यता सहित पूरे मामले की जांच जारी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

