Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
  • |
  • ଓଡ଼ିଆ
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • खेल
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • धर्म
  • राशिफल
  • कारोबार
  • लाइफ स्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • नौकरी
  • वेब स्टोरीज़
  • नीता अंबानी की 600 साल पुरानी विरासत वाली साड़ी, बनाने में लगे 5 महीने, देखिये लुक
  • दुर्गा पूजा पर लगना है सबसे खूबसूरत, Bollywood की इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
  • नवरात्रि के चौथे दिन के लिए बेस्ट हैं ये रॉयल ब्लू साड़ी लुक्स
  • बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
  • नया फोन हैंग क्यों होता है? जानिए क्या गलती करते है लोग…
  • Evil Eye Remedy: किसी भी नजर दोष को दूर करेगा 5 रुपये का ये एक उपाय
  • 12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
  • India Gold Imports: भारत किस देश से सबसे ज्यादा खरीदता है सोना
  • इस देश में होते हैं सबसे ज्यादा बाल विवाह, जानें क्या है भारत की स्थिति
  • Astro Tips: महिलाएं सोने से पहले रात में न करें ये काम
Home » उत्तर प्रदेश

आपके पास भी तो नहीं आया ये लिंक? महिला समेत 3 लोगों से ठगी; एक क्लिक में उड़ गए 20 लाख रुपये

upnews
14 Aug 2026, 08:56 AM 08/14/2026उत्तर प्रदेश
Share
Share Share Follow
Preferred
आपके पास भी तो नहीं आया ये लिंक? महिला समेत 3 लोगों से ठगी; एक क्लिक में उड़ गए 20 लाख रुपये

नोएडा. साइबर ठगों ने नोएडा में एक बार फिर लोगों को अपना शिकार बनाया है. मोबाइल पर आए अनजान लिंक और सस्ते ऑफर के झांसे में आकर तीन लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई गंवा दी. ठगों ने APK फाइल भेजकर एक महिला और दो पुरुषों के मोबाइल का कंट्रोल हासिल किया और उनके खातों से कुल 20 लाख रुपये निकाल लिए.

साइबर पुलिस ने तीनों मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब ठगों के नेटवर्क और पैसों के ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- PUB-G में 3 लाख हारा तो बनाया ‘खुद के अपहरण’ का मास्टर प्लान, AI से बनाया ऐसा फोटो कि पिता रह गए सन्न

बच्चे ने गेम खेलते समय क्लिक किया, खाते से उड़ गए 6 लाख

नोएडा सेक्टर-45 निवासी शबनम एक फैक्ट्री में काम करती हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बच्चा मोबाइल पर वीडियो गेम खेल रहा था. इसी दौरान उसने गलती से एक APK फाइल लिंक पर क्लिक कर दिया. कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 6 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया. शबनम को जब ठगी का पता चला तो उन्होंने साइबर पुलिस से शिकायत कर रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई. पुलिस के मुताबिक, APK फाइल डाउनलोड होते ही साइबर अपराधियों को मोबाइल का एक्सेस मिल गया और उन्होंने बैंकिंग जानकारी का गलत इस्तेमाल किया.

बीमा ऑफर का झांसा देकर डिजाइनर से ठगे 6 लाख

नोएडा सेक्टर-76 निवासी डिजाइनर आरती भी साइबर ठगी का शिकार हो गईं. उन्होंने बताया कि 17 मार्च को एक व्यक्ति ने खुद को जीवन सुरक्षा कंपनी का कर्मचारी बताया. आरोपी ने सस्ते प्रीमियम पर बीमा कराने का लालच दिया और फार्म भरने के नाम पर मोबाइल पर APK फाइल भेजी. जैसे ही आरती ने फाइल डाउनलोड की, उनके खाते से करीब 6 लाख रुपये निकाल लिए गए.

IGL बिल अपडेट के नाम पर भेजी APK, 8 लाख की ठगी

सेक्टर-93 निवासी राजकुमार को ठगों ने बकाया IGL बिल जमा करने का झांसा दिया. साइबर अपराधियों ने उन्हें एक APK फाइल भेजी. लिंक पर क्लिक करते ही ठगों ने उनके खाते से 8 लाख रुपये निकाल लिए. राजकुमार ने भी साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में आज बारिश के आसार, पूर्वी-पश्चिमी दोनों हिस्सों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

साइबर पुलिस ने शुरू की जांच, लोगों से सावधानी की अपील

तीनों मामलों में पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मोबाइल नंबर, बैंक ट्रांजेक्शन और ठगी में इस्तेमाल किए गए डिजिटल माध्यमों की जांच कर रही है. साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, अनजान APK फाइल, फर्जी ऑफर, सस्ते बीमा और बिल अपडेट के नाम पर आने वाले लिंक से सावधान रहना चाहिए. किसी भी अज्ञात लिंक या एप को डाउनलोड करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांचनी चाहिए.

  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें 
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

लखनऊ से कानपुर जाना अब और महंगा! जाजमऊ पुल बंद; जानें कितना बढ़ा किराया और नया रूट
उत्तर प्रदेश

लखनऊ से कानपुर जाना अब और महंगा! जाजमऊ पुल बंद; जानें कितना बढ़ा किराया और नया रूट

4 weeks ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
Jharkhand News: रिम्स में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर सरकार तक पहुंचाई अपनी मांगें
झारखंड

Jharkhand News: रिम्स में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर सरकार तक पहुंचाई अपनी मांगें

Today | 2 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
गुरुग्राम से सिरसा जा रही रोडवेज बस पर हमला! ड्राइवर को बस में घुसकर पीटा, यात्रियों को भी धमकाया
हरियाणा

गुरुग्राम से सिरसा जा रही रोडवेज बस पर हमला! ड्राइवर को बस में घुसकर पीटा, यात्रियों को भी धमकाया

Today | 4 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
शिक्षा विभाग पर निगरानी का छापा, शिक्षकों के वेतन-एरियर घोटाले में बीआरसी अकाउंटेंट गिरफ्तार
बिहार

शिक्षा विभाग पर निगरानी का छापा, शिक्षकों के वेतन-एरियर घोटाले में बीआरसी अकाउंटेंट गिरफ्तार

Today | 5 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
गुजरात में होम्योपैथी शिक्षा को मिला बड़ा प्रोत्साहन, 25 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा और छात्रवृत्ति
गुजरात

गुजरात में होम्योपैथी शिक्षा को मिला बड़ा प्रोत्साहन, 25 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा और छात्रवृत्ति

Today | 5 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर ग्वालियर में तैयारियां तेज, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के भूमिपूजन समारोह में हो सकते हैं शामिल
मध्यप्रदेश

अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर ग्वालियर में तैयारियां तेज, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के भूमिपूजन समारोह में हो सकते हैं शामिल

Today | 9 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University new bharat sweet itsahospital

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved
×