Yogi Cabinet Meeting, लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यना की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोकभवन में मंत्रिमंडल की बैठक (Yogi Cabinet Meeting) हुई. सबसे मुख्य प्रस्ताव नोएडा एयरपोर्ट के नामकरण (Noida Jewar Airport Renamed) का रहा. योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव पास करके नोएडा के जेवर एयरपोर्ट (Noida Jewar Airport) का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशलनल एयरोपोर्ट (Narendra Modi International Airport) करने का फैसला लिया है.

प्रेसवार्ता में सीएम योगी ने कैबिनेट प्रस्तावों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा का अभिनंदन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का विकास हुआ है.
इसे भी पढ़ें : ‘अब तो अयोध्या आते रहेंगे…’ रामनगरी बनेगा सपा का ‘वॉर रूम’, यही होगा सत्ताइस का सेंटर? क्या खिचड़ी पका रहे अखिलेश
सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए विशेष गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश की धरा से ही लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और सांसद के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने सेवा ही समर्पण, और राष्ट्र प्रथम को अपना मूलमंत्र मानते हुए राष्ट्र निर्माण को अपना सर्वोच्च ध्येय बनाया है. प्रधानमंत्री की 25 वर्ष की अनवरत यात्रा जनसेवा से जनकल्याण, जनभागीदारी से जनविश्वास की अनूठी मिसाल है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का और उत्तरप्रदेश का रिश्ता बेहद आत्मीय है. जब प्रधानमंत्री 2014 मे काशी आये थे, तो उन्होंने कहा था कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है. इस दौरान योगी ने यूपी में हुए विकास कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद प्रधानमंत्री की आभारी है. उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रेरणादायी मार्गदर्शन, और राज्य के प्रति अटूट व निरंतर समर्पण के लिए मुक्त कंठ से अभिनन्दन व्यक्त करती है.

