भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी गुरुवार को महाराष्ट्र की नई महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा मुंबई में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई जाएंगे।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। भाजपा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस को अपने विधायक दल का नेता घोषित किया है।

भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी या एनसीपी (अजित पवार गुट) – जिन्हें संयुक्त रूप से महायुति कहा जाता है उन्होंने 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव परिणामों में शानदार जनादेश जीता, लेकिन गठबंधन में सत्ता-साझेदारी की बातचीत के कारण मुख्यमंत्री के नाम के चयन में देरी हुई।
- ‘मंदिर कोई उद्योग नहीं, यहां हड़ताल या छंटनी नहीं होती..’, एक बार फिर ‘उद्योग’ शब्द को लेकर उपजा विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
- IPL 2026 में पहली बार होने जा रहा ये ‘महाचमत्कार’, ईशान किशन के कप्तान बनते ही बदल गया 19 साल का इतिहास
- नीतीश के जाते ही मुंगेर में मची सब्जी लूट, तो गया में हुई गोभी-बैंगन की किलेबंदी, मांझी बोले- नीतीश के बिना बिहार का भविष्य नहीं!
- सतना जिला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल से मचा हड़कंप, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
- सीएम दिखाते थे हाथ, महिला आयोग अध्यक्ष धोती थीं पैर… इतना रसूखदार था रेपिस्ट ज्योतिषाचार्य अशोक खरात, शिरडी भी जुड़ा कनेक्शन, 200 करोड़ रुपये का निकला ‘धनकुबेर’
