शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में माननीय को जानकारी देने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सत्र को लेकर विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है। सदन में सवालों के जवाब पेश करने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है। ये अफसर विधानसभा में सवालों का जवाब देने के लिए मंत्री को जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
जल संसाधन विभाग ने राजेश कुमार तमोली, कार्यपालन यंत्री कार्यालय कमिश्नर काडा, रामदयाल सोनकर कार्यपालन यंत्री प्रमुख अभियंता और पी.के. घोघरेकर, उपसंचालक कार्यालय मुख्य अभियंता बोधी की विधानसभा में आश्वासन नोट करने और प्रमुख अभियंता को जानकारी देने के लिए ड्यूटी लगाई है। इंजीनियर स्तर के अधिकारी विधानसभा के बाद भी मंत्री को बताएंगे अगले दिन सदन में क्या जवाब दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: 10 महीने वेतन-भत्ता नहीं लेंगे BAP विधायक डोडियार: विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, जानें वजह ?
20 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र
आपको बता दें कि एमपी विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। जो कि 24 जुलाई तक चलेगा। पांच दिवसीय इस सत्र में सरकार समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी समेत कई प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं। 20 से 23 जुलाई तक प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य होंगे। इसी दौरान पहला अनुपूरक बजट पास होगा। 24 जुलाई को प्रश्नोत्तर काल के साथ अशासकीय संकल्पों पर भी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर चर्चा कराएंगे।
सरकार को घेरने की कोशिश करेगी विपक्ष
वहीं मानसून सत्र में विपक्ष भी सरकार से जवाब लेने की तैयारी कर ली है। भर्ती घोटाला, पेपर लीक, जमीन मुद्दा, स्वास्थ्य अव्यवस्था और किसान समेत जनता के मुद्दों को लेकर घेरने की कोशिश करेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

