शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने 10 महीने तक वेतन और भत्ता नहीं लेने का ऐलान किया हैं। इसे लेकर उन्होंने एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है। जिसमें लिखा है कि 20 जुलाई 2026 से 15 मई 2027 तक देय विधायक वेतन और भत्तों का भुगतान स्थगित करने की बात कहीं है। आइए जानते है उन्होंने यह फैसला आखिर क्यों लिया है..?

रतलाम जिले की सैलाना से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) विधायक कमलेश्वर डोडियार ने 10 महीने का वेतन और भत्ता नहीं लेने की घोषणा की हैं। दरअसल, कमलेश्वर ने LLM में एडमिशन लिया है, पढ़ाई के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है। इसे लेकर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को एक पत्र भी लिखा हैं।

ये भी पढ़ें: ‘GEN Z Cyclothon’ पर सियासी बवाल: कांग्रेस की साइकिल यात्रा से पहले 2 हजार के लालच-दबाव के आरोप, जांच की मांग

डोडियार ने कहा कि ‘नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल में एक वर्षीय LLM पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्र में अध्ययन एवं शैक्षणिक कार्यों में दिनांक 20 जुलाई 2026 से संलग्न रहूंगा। इस कारण मैं अपनी स्वेच्छा से विधायक के रूप में देय वेतन एवं भत्ते ग्रहण नहीं करना चाहता हूं। अत: आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया मेरे इस स्वैच्छिक निर्णय को स्वीकार करते हुए, दिनांक 20 जुलाई 2026 से 15 मई 2027 तक नियमित कक्षाओं और परीक्षाओं के चलते मुझे देय विधायक वेतन एवं भत्तों का भुगतान स्थगित करने का कष्ट करें।’

विधायक कमलेश्वर ने पत्र में यह भी लिखा कि ‘करीब 10 महीने का वेतन भत्ता छोड़ने के बाद जरूरी समय पर मैं स्वयं के खर्चे से विधानसभा क्षेत्र में दौरे कार्यक्रम और जन सुनवाई जैसे कार्यक्रमों में उपस्थिति आदि सुनिश्चित करूंगा। यह भी कि अध्ययन के दौरान विधानसभा सदस्य के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन प्राथमिकता से करूंगा। कृपया मेरे आवेदन पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए की गई कार्रवाई से मुझे जन हित में अवगत कराने का कष्ट करें।’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m