हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर में संगठित ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित नाना पटवारी मामले की जांच के दौरान इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह का दुबई कनेक्शन सामने आया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में 3 और आरोपियों—राहुल निनोतला, राजेंद्र नगर निवासी और सौर्य प्रीत शिंदे को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 12 हो गई है।
मोबाइल जांच में खुले सट्टा नेटवर्क के राज
मुख्य आरोपी नाना पटवारी के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच में दो बड़े ऑनलाइन सट्टा ऐप की जानकारी मिली है। जांच अधिकारियों के मुताबिक- व्हाट्सऐप के जरिए खेल: गिरोह के एजेंट और बुकी सट्टेबाजी का जाल फैलाने के लिए संभावित ग्राहकों को व्हाट्सएप पर ऐप की लिंक भेजते थे। इस गिरोह के तार सीधे दुबई और अन्य देशों में बैठे बड़े सटोरियों से जुड़े होने का दावा किया गया है, जो इस पूरे नेटवर्क को विदेश से संचालित कर रहे थे।
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: 16 जिलों में ऑरेंज वार्निंग, अगले 3 दिन जारी रहेगा बारिश का दौर
पुलिसकर्मियों के कनेक्शन और संपत्ति में साझेदारी की जांच
इस मामले ने तब और गंभीर मोड़ ले लिया जब क्राइम ब्रांच की प्राथमिक जांच में कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका संदेहास्पद पाई गई। दावा किया जा रहा है कि कुछ पुलिसकर्मियों के सटोरियों से सीधे संपर्क थे और उनकी संपत्तियों में पार्टनरशिप की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में आईटी एक्ट (IT Act) की संबंधित धाराएं भी बढ़ा दी हैं। इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच इस पूरे नेटवर्क और खाकी के कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें आने वाले दिनों में कुछ और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

