शब्बीर अहमद/ संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग की स्वैच्छिक ट्रांसफर प्रक्रिया में मैरिज सर्टिफिकेट की अनिवार्यता में छूट मिलेगी। टीचर अब विवाह प्रमाण पत्र की जगह वैकल्पिक दस्तावेज जमा कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: ट्रांसफर पोर्टल बना मुसीबत! 20 साल पहले हुई शादी का मांगा जा रहा ‘विवाह प्रमाण पत्र’, हजारों शिक्षक प्रक्रिया से बाहर होने की कगार पर

दरअसल, शिक्षक संगठन लगातार राहत की मांग कर रहे थे। विभाग ने उनकी मांगों को स्वीकार करते हुए कहा है कि मैरिज सर्टिफिकेट की जगह लोकसेवक समग्र कार्ड या सेवा पुस्तिका सत्यापित पृष्ठ या अन्य डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं। 

बता दें कि आज ऑनलाइन ट्रांसफर के आवेदन का आखिरी दिन है। ऑनलाइन ट्रांसफर की सूची 27 या 28 जून तक आ सकती है। दिव्यांग शिक्षकों को अभी राहत नहीं मिली है। एक वर्ष के भीतर जारी दिव्यांगता प्रमाणपत्र की मांग को लेकर वह शिक्षक परेशान रहे, जिनके पास शासन के नियमों के अनुसार निर्धारित अवधि तक वैध प्रमाणपत्र उपलब्ध हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m