UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी है. इस दौरान कुछ इलाके में लू का कहर भी जारी रहेगा. बादलों और बारिश के चलते तापमान में लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लू के प्रभाव में कमी आने की संभावना है. मौसम विभाग ने 29 अप्रैल यानी आज प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में आंधी-तूफान, बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इसे भी पढ़ें- ‘बिल तुम्हारा बाप भरेगा…’, पंखा चलाने पर ससुर ने बहू को पीटा, आहत होकर पीड़िता ने…

हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक आज नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 29 अप्रैल यानी आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की आशंका है. साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. यह आंधी-बारिश का दौर कम से कम 2 मई तक जारी रहेगा, जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

इसे भी पढ़ें- राजनीति अपनी जगह है और… अनुपमा जायसवाल से मिले अखिलेश, सपा चीफ का पुतला फूंकते समय झुलसी थी BJP विधायक

इन जिलों में बारिश और तूफान की आशंका

संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं के आसपास बारिश और तूफान चलने की आशंका है.