कुंदन कुमार, पटना। बिहार भाजपा के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। दरअसल आज बुधवार (24 जून) को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल और बीजेपी नेता मंगल पांडे ने कई नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
राजद की लीलावती गिरि बीजेपी में शामिल
इस मौके पर राष्ट्रीय लोजपा (पशुपति पारस) के मीडिया प्रभारी श्रवण अग्रवाल और सीवान की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और लंबे समय तक राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष रहीं लीलावती गिरि अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ली। वहीं, कांग्रेस के भी कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इस तरह बीजेपी ने एक साथ कई विपक्षी पार्टियों को बड़ा झटका दिया है।
बीजेपी असली समाजवादी पार्टी- श्रवण अग्रवाल
सिवान से राजद नेता लीलावती गिरी, विनोद कुमार, कृष्णा पांडे संतोष यादव सहित 50 से अधिक नेता शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के बाद लीलावती गिरी ने कहा कि, सिवान का नाम सहाबुद्दीन के नाम से बदनाम था। मगर वहां की जनता ने बीजेपी का समर्थन किया है। वहीं, श्रवण अग्रवाल ने कहा कि, बीजेपी ही असली समाजवादी पार्टी है, आज के समय में जो गरीबो की मदद कर रही है।
दिलीप जायसवाल ने सभी को दी बधाई
मंत्री दिलीप जायसवाल ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं और कार्यर्ताओं का स्वागत करते हु उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि, देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी पर सभी लोगों की आस्था है। यही वजह है कि आज सीवान जिले से इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से भी बड़े नेता पार्टी में शामिल हुए हैं, मैं उन सभी को बधाई देता हूं।
ये भी पढ़ें- हंगामा करने से क्या फायदा? भरत तिवारी एनकाउंटर पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान

