दिल्ली के रामलीला मैदान में आज INDIA ब्लॉक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली का आयोजन किया जा रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर आज विपक्ष (INDIA ब्लॉक) दिल्ली रामलीला मैदान में महारैली कर रहा है. इस महारैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत कई नेता शामिल होंगे. रैली कनॉट प्लेस से शुरू होकर मिंटो रोड जंक्शन और अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी.

इस रैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल हो रहे है.

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रैली करेगा. विपक्ष की तमाम पार्टियां रैली में शामिल हो रही हैं. रामलीला मैदान में रविवार (01 नवंबर) को इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली होने जा रही है. विपक्षी दलों का दावा है कि इस रैली में देश भर से आए 10 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे. 

इसमें देश के तमाम विपक्षी दल शामिल होंगे. इस रैली का ‘नाम वोट बचाव-देश बचाव’ रखा गया है, जिसका नेतृत्व कांग्रेस कर रही है. रविवार को रैली की शुरुआत कनॉट प्लेस से होगी, यह मिंटो रोड जंक्शन से होते हुए अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान तक पहुंचेगी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोगों से भारी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है.

वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है. दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मार्च के रास्ते और कार्यक्रम स्थल पर 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की टुकड़ियां तैनात रहेंगी. वहीं, रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

CG Leopard Attack : प्रदीप गुप्ता, कवर्धा. कबीरधाम जिले के लोहारा वन परिक्षेत्र के कुटकिपारा गांव में लकड़ी लेने जगंल गए ग्रामीण का खूंखार तेंदुए से सामना हो गया. तेंदुए के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल गया. घटना के बाद आसपास के गांवों में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, घायल ग्रामीण की पहचान टेकराम ध्रुव निवासी कुटकिपारा के रूप में हुई है. शनिवार शाम वह घरेलू उपयोग के लिए लकड़ी लेने पास के जंगल गया था. लकड़ी इकट्ठा करने के दौरान अचानक उसका सामना तेंदुए से हो गया. तेंदुए को देखकर उसने पहले भागने की कोशिश की, लेकिन वन्य प्राणी ने उस पर हमला कर दिया.

CG Leopard Attack : ग्रामीण ने तेंदुए पर टांगिया से हमला कर बचाई जान

इस दौरान टेकराम ने बचाव के लिए अपने हाथ में रखी टांगिया से तेंदुए पर वार किया. इससे तेंदुआ डरकर वहां से भाग गया. हालांकि, हमले में उसके हाथ और कंधे पर तेंदुए के नाखूनों से गहरे घाव हो गए. इसके बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजन उसे तत्काल लोहारा उपस्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया जा रहा है.

CG Leopard Attack : तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत

गौरतलब है कि कवर्धा शहर के भीतर तेंदुए का वीडियो सामने आने के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है. इसके बाद अलग-अलग इलाकों से भी तेंदुए के देखे जाने की सूचनाएं मिल रही हैं. हालांकि, वन विभाग ने सभी सूचनाओं की पुष्टि नहीं की है. विभाग के मुताबिक, कुछ स्थानों पर ही तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई है.

तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम लगातार सक्रिय है. रात के समय पिंजरा लगाकर निगरानी की गई. इसके अलावा ड्रोन की मदद से भी तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

मुजफ्फरपुर। जिले के करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी इलाके में नहर से एक करियर कंसल्टेंट का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान पताही विश्वनाथ गांव के रहने वाले रमाकांत ठाकुर के 42 वर्षीय बड़े बेटे राहुल ठाकुर के रूप में हुई है। राहुल वर्तमान में पटना में किराए के मकान में रहकर मेडिकल कॉलेजों में छात्रों के नामांकन से जुड़ा काम करते थे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

​कार के अंदर मिले खून के निशान और कलाई पर कट

​घटनास्थल पर पुलिस को राहुल की कार नहर के किनारे लावारिस हालत में खड़ी मिली। गाड़ी अंदर से पूरी तरह लॉक थी। जब पुलिस ने जांच की तो कार की स्टीयरिंग और सीटों पर खून के धब्बे पाए गए। इसके अलावा गाड़ी के अंदर से एक ब्लेड, मृतक की चप्पल और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि राहुल के बाएं हाथ की कलाई पर कट का गहरा निशान मिला है, जिससे अत्यधिक खून बहने की आशंका जताई जा रही है।

​पैसों के लेनदेन के विवाद की बात आ रही सामने

​ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राहुल हाल ही में अपने घर आए हुए थे। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि वे मेडिकल दाखिलों के सिलसिले में पैसों के लेनदेन के काम से जुड़े थे। पुलिस इस बात की भी गंभीरता से जांच कर रही है कि क्या इस वित्तीय विवाद के पीछे किसी रंजिश या हत्या की साजिश तो नहीं है। एफएसएल (FSL) की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार और आसपास के इलाकों से जरूरी साक्ष्य और सैंपल एकत्र कर लिए हैं।

​पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से उठेगा मौत के राज से पर्दा

​पुलिस के लिए यह गुत्थी उलझती जा रही है कि कलाई पर लगा कट खुद लगाया गया था या किसी ने हमला किया था, और कार के अंदर मिले खून का इस घटना से क्या ताल्लुक है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों और शरीर पर मौजूद जख्मों की प्रकृति का सटीक खुलासा विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

गोहाना। हरियाणा के गोहाना क्षेत्र के गांव मुड़लाना में एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय रीमा, उसकी 11 साल की बेटी रिहाना, 7 साल की बेटी आरजू और 4 साल के बेटे दुष्यंत के रूप में हुई है।

पति के नाम मिला सुसाइड नोट

घटना के बाद पुलिस को महिला का लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपने पति जयदीप से माफी मांगने के साथ बच्चों का भी जिक्र किया है। नोट में महिला ने अपने मन की परेशानी और दर्द को शब्दों में बयां किया है। हालांकि, उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

घर लौटने पर सामने आई घटना

ग्रामीणों और गांव के सरपंच के मुताबिक, जयदीप सरकारी शिक्षक हैं और उनकी ड्यूटी पानीपत में है। बताया गया कि वह करीब साढ़े तीन बजे घर पहुंचे। दरवाजा खोलने पर परिवार के चारों सदस्य मृत अवस्था में मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ग्रामीणों का कहना है कि परिवार में किसी बड़े विवाद की जानकारी उन्हें नहीं थी। हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर सदर गोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लिया। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। महिला और तीन मासूम बच्चों की मौत से परिवार के साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है।

अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. दुल्हीपुर में इलाज में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है. 13 तारीख को हुई घटना के बाद मरीज की हालत लगातार बिगड़ने से नाराज परिजनों ने शनिवार को संबंधित क्लीनिक पर पहुंचकर हंगामा किया. परिजनों ने चिकित्सक समीर अहमद पर गलत इलाज करने और एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है.

महामलपुर निवासी निखिल श्रीवास्तव के अनुसार, उनकी पत्नी को पहले बुखार हुआ था. वह दवा लेने समीर अहमद के क्लीनिक पहुंचे. बुखार में आराम मिलने के बाद पेट में दर्द शुरू हुआ. चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड और ब्लड टेस्ट कराया. परिजनों का आरोप है कि रिपोर्ट में पैंक्रियास सामान्य होने के बावजूद चिकित्सक ने पैंक्रियास की समस्या बताकर इंजेक्शन लगाया. इसके बाद मरीज की हालत और बिगड़ गई. परिजनों का दावा है कि जांच में इंजेक्शन एक्सपायरी पाया गया.

इसे भी पढ़ें : उपेक्षा से विकास तक का सफर, योगी ने बताया कैसे बदली अयोध्या

जय श्रीवास्तव ने बताया कि बाद में बनारस और मुगलसराय में कराई गई जांच में पैंक्रियास सामान्य मिला. शनिवार को मरीज का बीपी अचानक गिरने से वह बेहोश होकर गिर गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. परिजनों के मुताबिक, इलाज पर अब तक 25 से 30 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन मरीज की हालत में सुधार नहीं है.

परिजनों का कहना है कि पहले पुलिस चौकी पर शिकायत के बाद माफीनामा और इलाज का खर्च देने को लेकर समझौते की बात हुई थी, लेकिन आरोप है कि चिकित्सक ने शर्तें पूरी नहीं कीं. उन्होंने मरीज के इलाज का पूरा खर्च और हर्जाना दिलाने के साथ सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाने की मांग की है. वहीं, सीएमओ परितोष मिश्रा की ओर से शिकायत को साक्ष्यों सहित लिखित रूप में कार्यालय में देने को कहा गया है, ताकि मामले की विधिवत जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके. हालांकि, चिकित्सक समीर अहमद का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका था.

रायपुररानी (पंचकूला)। हरियाणा के रायपुररानी तहसील में जमीन की रजिस्ट्री करवाना लोगों के लिए मुश्किल बन गया है। रजिस्ट्री से जुड़ा काम प्रभावित होने के कारण लोग रोज तहसील पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें बिना काम करवाए ही वापस लौटना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं।

क्लर्क की गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी व्यवस्था

तहसील में रजिस्ट्री क्लर्क की रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद से ही पंजीकरण का काम प्रभावित है। इसके बाद प्रशासन ने कामकाज संभालने के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे, लेकिन अब तक व्यवस्था सामान्य नहीं हो पाई है।

दो नियुक्तियां हुईं, लेकिन नहीं संभाला चार्ज

प्रशासन की ओर से 22 अक्टूबर को मोहित शर्मा को रजिस्ट्री क्लर्क नियुक्त करने के आदेश दिए गए थे। हालांकि, उन्होंने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला। इसके बाद हनी को भी रजिस्ट्री क्लर्क की जिम्मेदारी सौंपने के आदेश जारी किए गए, लेकिन उन्होंने भी अब तक चार्ज नहीं लिया है।

जमीन की रजिस्ट्री के लिए परेशान हो रहे लोग

दो कर्मचारियों की नियुक्ति के बावजूद काम शुरू नहीं होने से जमीन की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रजिस्ट्री के लिए तहसील पहुंचने वाले लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अब लोगों को इंतजार है कि प्रशासन कब इस व्यवस्था को सुचारू करेगा, ताकि जमीन-जायदाद के पंजीकरण का काम फिर से सामान्य हो सके।

Jharkhand BJP Loktantra Bachao Padyatra: झारखंड बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा कल से शुरू होगी। 2 नवंबर से शुरू होने वाली पदयात्रा के लिए पार्टी ने 6 जिलों के लिए प्रभारियों का भी ऐलान कर दिया है। दीपावली से पूर्व पहले चरण में छह जिलों में पदयात्रा निकाली जाएगी, जबकि छठ महापर्व के बाद शेष जिलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

प्रत्येक जिले में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं आम लोग शामिल होंगे। कार्यक्रमों की सफलता के लिए जिलावार प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है।

लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा पर भाजपा महामंत्री मनोज सिंह ने बताया कि 2 नवंबर को रांची में आयोजित पदयात्रा के लिए उन्हें प्रभारी बनाया गया है। 3 नवंबर को गिरिडीह में होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी तथा हजारीबाग के लिए पूर्व विधायक बिरंची नारायण प्रभारी होंगे। 4 नवंबर को पलामू में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, 5 नवंबर को जमशेदपुर में विधायक राज सिन्हा और दुमका में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा कार्यक्रम के प्रभारी बनाए गए हैं। सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग एवं अन्य संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल खड़े करने की राजनीति का जवाब देना है। देश की जनता अराजकता नहीं, बल्कि स्थिरता, सुशासन और विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने की प्रक्रिया के प्रति जनता को जागरूक किया जाएगा।

भाजपा की पदयात्रा राजनीतिक नौटंकी

बीजेपी की पदयात्रा पर सत्ता पक्ष ने निशाना साधा है। झारखंड कांग्रेस के महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा की दो नवंबर से शुरू हो रही पदयात्रा को राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस भाजपा ने देश और राज्य में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और जन-जनादेश की धज्जियां उड़ाई हैं, उसके मुंह से लोकतंत्र बचाओ जैसे शब्द हास्यास्पद लगते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र बचाओ नहीं, बल्कि लोकतंत्र मिटाओ अभियान चलाना चाहिए। देश गवाह है कि गैर-भाजपा शासित राज्यों में विपक्षी सरकारों को अस्थिर करना, केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक हथियारों की तरह इस्तेमाल करना और जनादेश की चोरी करना भाजपा का मुख्य चरित्र बन चुका है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

रायपुर। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में डॉक्टरों ने 60 वर्षीय मरीज की छाती में दिल के पास मौजूद कैंसर की गांठ का चार घंटे ऑपरेशन कर निकाला। करीब 5 सेंटीमीटर की गांठ हृदय की प्रमुख रक्त वाहिकाओं और आसपास के अंगों से चिपकी थी। इसे निकालने के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव और मरीज की जान जाने का खतरा था, इसलिए कैंसर सर्जरी और हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन किया। सफल सर्जरी के बाद मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है।

यह भी पढ़ें: CG Morning News : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस आज… CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत… ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में प्रदेश के कांग्रेस नेता होंगे शामिल… पढ़ें और भी खबरें

जानिए कितना खतरनाक है इनवेसिव थाइमोमा थाइमोमा छाती में हृदय के सामने स्थित थाइमस ग्रंथि का ट्यूमर है । सामान्य थाइमोमा के मुकाबले इनवेसिव थाइमोमा आसपास के अंगों और ऊतकों तक फैल सकता है। इसके उपचार में कीमोथेरेपी, रेडिएशन और सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। ट्यूमर की स्थिति और फैलाव के आधार पर उपचार तय किया जाता है।

सर्जरी में इन डॉक्टरों की रही भूमिका डॉ. आशुतोष गुप्ता व डॉ. केके साहू के नेतृत्व में डॉ. किशन सोनी, डॉ. गुंजन अग्रवाल, डॉ. सोनम, डॉ. समृद्ध, डॉ. लावण्या, डॉ. आशीष मालव, डॉ. गौरव और डॉ. अक्षय ने ऑपरेशन में भूमिका निभाई। निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. संकल्प टीम में शामिल रहे।

मरीज की जा सकती थी जान

कैंसर सर्जरी और हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने बताया कि रायपुर के 60 वर्षीय मरीज को छाती में दर्द और भारीपन की शिकायत थी। निजी अस्पताल में बायोप्सी से इनवेसिव थाइमोमा की पुष्टि हुई थी । कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी के बाद मरीज अस्पताल पास पहुंचा।

कॉन्ट्रास्ट सीटी स्कैन कराया तो छाती में 5×4.3×2.5 सेंटीमीटर की गांठ मिली। यह महाधमनी (एओर्टा), पल्मोनरी आर्टरी, बाएं फेफड़े और हृदय की बाहरी झिल्ली से चिपकी थी। सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रमुख रक्त वाहिकाओं को सुरक्षित रखते हुए गांठ निकालने की थी। खासकर महाधमनी को नुकसान पहुंचने पर अत्यधिक रक्तस्राव हो सकता था।

दोनों विभागों ने मिलकर सर्जरी की योजना बनाई। छाती के बीच में चीरा लगाकर गांठ तक पहुंच बनाई। इसे आसपास के अंगों से अलग करना चुनौतीपूर्ण था। इसलिए गांठ के साथ हृदय की बाहरी झिल्ली और बाएं फेफड़े का कुछ हिस्सा भी निकालना पड़ा। हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

बांग्लादेश के विपक्षी नेता नाहिद इस्लाम ने अपने देश से होकर भारतीय ट्रांजिट कॉरिडोर बनाने की किसी भी कोशिश के खिलाफ तारिक रहमान सरकार को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि जापान बांग्लादेश के रास्ते एक कॉरिडोर बनाने की कोशिश कर रहा है और सरकार इस अवैध कॉरिडोर को भारत को सौंपने की कोशिश कर रही है.

बांग्लादेश में एनसीपी नेता नाहिद इस्लाम ने 12 दिसंबर को खत्म हो रही गंगा जल संधि में देश का उचित हिस्सा सुरक्षित रखने की मांग की है.

बांग्लादेश के एक विपक्षी नेता ने देश से होकर भारतीय ट्रांजिट कॉरिडोर को आसान बनाने के किसी भी कदम के खिलाफ चेतावनी दी है और दिसंबर में गंगा ट्रीटी के खत्म होने से पहले नई दिल्ली के साथ एक सही वॉटर-शेयरिंग एग्रीमेंट की मांग की है. NCP नेता नाहिद इस्लाम ने शुक्रवार को ढाका में एक रैली में ये सब बातें कही.

उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश की जमीन से भारत को किसी भी तरह का ट्रांजिट कॉरिडोर देने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि जापान एक बार फिर बांग्लादेश के रास्ते एक कॉरिडोर बनाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की जमीन भारत को नहीं दी जाएगी. स्थानीय मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली.

इस रैली का मुख्य उद्देश्य बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद और बिजली, ऊर्जा एवं खनिज संसाधन मंत्री इकबाल हसन महमूद टुकू के इस्तीफे की मांग करना था.

एनसीपी नेता नाहिद इस्लाम ने गंगा जल समझौते को लेकर भी सरकार से सख्त रुख अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर समझौते को नए सिरे से करते समय बांग्लादेश के हितों का ध्यान नहीं रखा गया, तो लोग इसके विरोध में सड़कों पर उतरेंगे.

बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान ने 26 से 29 अक्टूबर तक जापान का दौरा किया था. दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि वे बांग्लादेश को हब मानते हुए बंगाल की खाड़ी क्षेत्र को ‘साझा समृद्धि’ वाले इलाके के रूप में विकसित करने की दिशा में काम करेंगे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

भोपाल। मध्य प्रदेश आज अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि आगामी 15 जनवरी 2027 को देश का सेना दिवस समारोह राजधानी भोपाल में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए उन्होंने रक्षा मंत्रालय सहित सभी आयोजकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि देश की वीरता और शौर्य की गौरव गाथा बताने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी मध्य प्रदेश को मिलना गर्व का विषय है। हमारी सेना के पराक्रम को नमन करने और उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का यह एक सुनहरा अवसर प्रदेशवासियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को पूरी तरह ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए राज्य सरकार और सभी संबंधित विभाग पूरी तन्मयता से प्रयासरत हैं।

स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रमों के बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं और छात्र-छात्राओं के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से उत्साहपूर्वक मिट्टी के कलश लेकर पहुंचे सभी छात्रों का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है और राष्ट्र तथा प्रदेश के विकास में हमारे युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं के सक्रिय योगदान से मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम गढ़ेगा।

अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर सभी नागरिकों को मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए एक समृद्ध, सशक्त और संवेदनशील प्रदेश के निर्माण के संकल्प को दोहराया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m