दिल्ली के रामलीला मैदान में आज INDIA ब्लॉक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली का आयोजन किया जा रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर आज विपक्ष (INDIA ब्लॉक) दिल्ली रामलीला मैदान में महारैली कर रहा है. इस महारैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत कई नेता शामिल होंगे. रैली कनॉट प्लेस से शुरू होकर मिंटो रोड जंक्शन और अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी.
इस रैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल हो रहे है.
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रैली करेगा. विपक्ष की तमाम पार्टियां रैली में शामिल हो रही हैं. रामलीला मैदान में रविवार (01 नवंबर) को इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली होने जा रही है. विपक्षी दलों का दावा है कि इस रैली में देश भर से आए 10 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे.
इसमें देश के तमाम विपक्षी दल शामिल होंगे. इस रैली का ‘नाम वोट बचाव-देश बचाव’ रखा गया है, जिसका नेतृत्व कांग्रेस कर रही है. रविवार को रैली की शुरुआत कनॉट प्लेस से होगी, यह मिंटो रोड जंक्शन से होते हुए अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान तक पहुंचेगी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोगों से भारी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है.
वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है. दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मार्च के रास्ते और कार्यक्रम स्थल पर 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की टुकड़ियां तैनात रहेंगी. वहीं, रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

