Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (31 अक्टूबर 2026) की खबरों में ‘लौह पुरुष’ की जयंती पर पीएम का बड़ा बयान, कहा- अखंड भारत का निर्माता; ‘ज्ञानेश छिप रहे, मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा’- राहुल गांधी; Sambit Patra का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘नेहरू वोट चोरी करके बने थे प्रधानमंत्री’ प्रमुख रहा.

1. ‘लौह पुरुष’ की जयंती पर पीएम का बड़ा बयान, कहा- अखंड भारत का निर्माता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के केवड़िया में देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. यहां राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में पीएम मोदी ने एकता की शपथ दिलाई. उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को अखंड भारत का प्रणेता बताया.

पढ़े पूरी खबर……

2. ‘ज्ञानेश छिप रहे, मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा’- राहुल गांधी

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक ने नई दिल्ली में प्रतीकात्मक सार्वजनिक ‘महाभियोग’ कार्यक्रम आयोजित किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुए इस कार्यक्रम में विपक्ष की करीब 21 पार्टियों ने हिस्सा लिया. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कार्यवाही की अध्यक्षता की, जबकि खड़गे ने प्रस्ताव पेश किया.

पढ़े पूरी खबर……

3. Sambit Patra का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘नेहरू वोट चोरी करके बने थे प्रधानमंत्री’

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उन्होंने कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाए. पात्रा ने दावा किया कि देश में पहली वोट चोरी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय हुई थी.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……

Air India को अमरावती में फ्लाइंग अकादमी के लिए DGCA से मिली मंजूरी: महाराष्ट्र के अमरावती में Air India को बेलोरा एयरपोर्ट में स्थापित की गई अपनी फ्लाइंग अकादमी के लिए DGCA से मंजूरी मिल गई है. 10 एकड़ में फैली इस एकेडमी में डिजिटल क्लासरूम, स्टूडेंट के रहने की जगह, एक डिजिटल ऑपरेशन सेंटर और एक खास मेंटेनेंस सुविधा होगी, जहां 34 विमानों से नए पायलटों को ट्रेनिंग दी जाएगी. 

पढ़े पूरी खबर……

पुंछ में 8 बकरियों के साथ LoC पार कर PoK पहुंची महिला: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पार करने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला कथित तौर पर आठ बकरियों के साथ नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की ओर चली गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.

पढ़े पूरी खबर……

बांग्लादेश में फिर भारत विरोधी नारे गूंजे: एक बार फिर बांग्लादेश में भारत विरोधी नारा गूंजा है. कट्टरपंथी एनसीपी सांसद हसनात अब्दुल्ला की रैली में भारत विरधी नारा लगाया गया. हसनात अब्दुल्ला पहले भी कई बार भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को भारत से अलग करने की धमकी दे चुका है.

पढ़े पूरी खबर……

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m