महाराष्ट्र के अमरावती में Air India को बेलोरा एयरपोर्ट में स्थापित की गई अपनी फ्लाइंग अकादमी के लिए DGCA से मंजूरी मिल गई है. 10 एकड़ में फैली इस एकेडमी में डिजिटल क्लासरूम, स्टूडेंट के रहने की जगह, एक डिजिटल ऑपरेशन सेंटर और एक खास मेंटेनेंस सुविधा होगी, जहां 34 विमानों से नए पायलटों को ट्रेनिंग दी जाएगी. इसका  लक्ष्य सालाना 180 पायलट तैयार कर विदेशों पर निर्भरता कम करना है.

यह भारत में पायलट ट्रेनिंग कैपेसिटी को मज़बूत करने और देश के एविएशन इकोसिस्टम की ग्रोथ में मदद करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

भारत में हवाई सफर करने वालों की संख्या लगातार वृद्धि के कारण देश में नए पायलटों की मांग भी बढ़ रही है. ऐसे में इस कमी को दूर करने के लिए Air India ने पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. जिसके लिए महाराष्ट्र के अमरावती में फ्लाइंग एकेडमी शुरू करने के लिए DGCA की मंजूरी मिल गई है.

Air India के मुताबिक सबसे बड़ी बात यह है कि ये देश में किसी भारतीय एयरलाइन की ओर से शुरू की जाने वाली पहली फ्लाइंग एकेडमी होगी. यहां कुल 34 विमानों के जरिए पायलटों को ट्रेनिंग दी जाएगी. इसे भारत में पायलट प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने और देश के विमानन क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

यहां कमर्शियल पायलट लाइसेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा. एअर इंडिया का लक्ष्य इस संस्थान से सालाना 180 पायलट तैयार करना है. प्रशिक्षण विमानों की सीमित उपलब्धता, सीटों की कमी और लंबी प्रशिक्षण अवधि के कारण कई युवाओं को विदेशों का रुख करना पड़ता है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m