कनाडा सरकार ने फर्जी और अनधिकृत इमिग्रेशन एजेंटों पर नकेल कसते हुए 28 अक्टूबर 2026 से कड़े नियम लागू कर दिए हैं. इमिग्रेशन और नागरिकता संबंधी नियम तोड़ने वाले प्रतिनिधियों पर 15 लाख कनाडाई डॉलर तक जुर्माना लग सकता है. ये नियम केवल कनाडा के भीतर ही नहीं, बल्कि विदेशों (जैसे भारत आदि) में बैठकर अवैध रूप से कनाडाई वीजा या इमिग्रेशन सलाह देने वाले एजेंटों पर भी समान रूप से लागू होंगे.

कनाडा सरकार ने पैसे लेकर इमिग्रेशन और नागरिकता संबंधी सलाह देने वाले अनधिकृत या धोखाधड़ी करने वाले प्रतिनिधियों के खिलाफ नए आर्थिक दंड लागू किए हैं.

कनाडा ने इमिग्रेशन और नागरिकता से जुड़े धोखाधड़ी करने वाले सलाहकारों के खिलाफ नए नियम बनाए हैं. इन नियमों के तहत 15 लाख कनाडाई डॉलर तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. नई व्यवस्था के तहत, बिना अनुमति के पैसे लेकर सलाह देने या प्रतिनिधित्व करने पर 5000 कनाडाई डॉलर का जुर्माना लग सकता है. जो लोग जानबूझकर किसी आवेदक की ओर से गलत या भ्रामक जानकारी देते हैं उन्हें 15,000 कनाडाई डॉलर तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है.

यह व्यवस्था अनधिकृत एजेंटों के साथ लाइसेंस प्राप्त सलाहकारों, वकीलों और अन्य अधिकृत प्रतिनिधियों पर भी लागू होती है IRCC दंडित लोगों के नाम और उल्लंघन का विवरण सार्वजनिक करेगा. सरकार ने आवेदकों से भुगतान करने से पहले प्रतिनिधि का प्राधिकरण जांचने को कहा है. सरकार के इस नियम को लागू करने का उद्देश्य आवेदकों को धोखाधड़ी और शोषण से बचाना है.

‘इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटीजनशिप कनाडा’ ने आधिकारिक तौर पर विज्ञप्ति में बताया कि ये नए जुर्माने 28 अक्टूबर से लागू हो गए हैं. इन नियमों के दायरे में लाइसेंस प्राप्त इमिग्रेशन सलाहकार, वकील और अन्य अधिकृत प्रतिनिधि आते हैं. साथ ही, इसमें वे लोग भी शामिल हैं जो बिना जरूरी अनुमति के पैसे लेकर इमिग्रेशन या नागरिकता से जुड़ी सलाह देते हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m