Pakistan Demolished 125 Year Old Gurdwara: पाकिस्तान में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ढहा दिया गया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब को गिराने पर भारत भड़क गया है। भारत ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए पुर्ननिर्माण की मांग की है।
बता दें कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों और उनके धार्मिक स्थलों को लगातार निशाना बनाए जाने की घटनाएं जारी हैं। इसी के तहत पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब को 24 जून की रात ध्वस्त कर दिया था। कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग से आवश्यक नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी नहीं लिय़ा गया था।
125 साल पुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारे को ढहाए जाने की खबरों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। शेखूपुरा जिले के फरूखाबाद स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब का हिस्सा गिराए जाने पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान सरकार से मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों और उनके धार्मिक स्थलों को लगातार निशाना बनाए जाने की घटनाएं जारी हैं।
उन्होंने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है। इससे पहले भी धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों को निशाना बनाए जाने की ऐसी ही कई खबरें सामने आई हैं। जायसवाल ने कहा कि हम पाकिस्तान सरकार से अपील करते हैं कि वह इस मामले की जल्द से जल्द जांच करे और इस शर्मनाक घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। गुरुद्वारा साहिब के जिन हिस्सों को गिराया गया है, उनका जल्द से जल्द दोबारा निर्माण और बहाली की जानी चाहिए।
बिना NOC लिए ढहाया गुरुद्वारा
विवाद बढ़ने के बाद पंजाब (पाकिस्तान) के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने बुधवार (1 जून) को ‘गुरुद्वारा सिंह सभा’ का दौरा किया और इसके फौरन जीर्णोद्धार की घोषणा की। अरोड़ा ने स्थानीय सिखों की शिकायतें भी सुनीं। वहीं पंजाब सरकार के अधिकारी के अनुसार, लाहौर से करीब 70 किलोमीटर दूर फर्रुखाबाद स्थित ऐतिहासिक ‘गुरुद्वारा सिंह सभा’ को हाल ही में एक स्थानीय व्यवसायी ने ध्वस्त कर दिया। अधिकारी ने बताया कि व्यवसायी ने संबंधित विभाग से जरूरी एनओसी लिए बिना ही गुरुद्वारे को ढहा दिया। संबंधित विभाग ने इस मामले पर तब तक संज्ञान नहीं लिया।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

