Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में विजय थलापति की सरकार (Vijay Thalapathi Government) बने अभी सिर्फ दो महीने हुए और तमिलनाडु की राजनीति में उठापटक शुरू हो गया है। विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश रची जा रही है। ये दावा खुद सीएम विजय की पार्टी टीवीके (TVK) ने किया है। टीवीके ने एमके स्टालिन (MK Stalin) की पार्टी डीएमके (DMK) पर हॉर्स-ट्रेडिंग (horse-trading) का आरोप लगाया है। टीवीके ने हॉर्स-ट्रेडिंग का आरोप पुलिस की उस कार्रवाई के बाद लगाया है, जिसमें सत्ताधारी पार्टी के विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए उकसाने की कथित साजिश के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक यूट्यूबर और करूर के दो डीएमके पदाधिकारी शामिल हैं। हॉर्स-ट्रेडिंग पर CM विजय और एमके स्टालिन की पार्टी भिड़ गई है।

ट्रेडिंग को लेकर टीवीके और डीएमके के बीच आर-पार की स्थिति बन गई है। दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है। वहीं हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर बीजेपी ने भी विजय थलापति की पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

दरअसल कृष्णगिरि जिले के उथंगराई विधानसभा सीट से टीवीके विधायक एन. एलैयाराजा ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें सत्ताधारी पार्टी छोड़ने के लिए मनाने की बार-बार कोशिशें की गईं। उन्होंने यह भी दावा किया कि यूट्यूबर आईपीडीएस थिरुनावुक्करसु ने उनसे बार-बार संपर्क किया, बातचीत की और उनका समर्थन हासिल करने के लिए उन्हें धमकाया। साथ ही तीन और टीवीके विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 15 करोड़ रुपए की पेशकश की गई। शिकायत के आधार पर चेन्नई की ट्रिपलिकेन पुलिस ने मामला दर्ज किया और थिरुनावुक्करसु को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच में पुलिस ने करूर के दो डीएमके पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार डीएमके नेता पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी के करीबी

पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी के करीबी माने जाने वाले दो डीएमके पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद मामले ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। पुलिस ने कहा कि इस कथित साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

DMK ने किया पलटवार

उधर, डीएमके ने राज्यपाल आरवी अर्लेकर को पत्र देकर मुख्यमंत्री थलापति विजय के खिलाफ जांच की मांग की है। डीएमके ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि एमडीएमके प्रमुख वाइको ने स्वीकार किया है कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने दो विधायकों को खरीदने की कोशिश की थी। एमडीएमके के दोनों विधायक, कडायनालूर से टीएम राजेंद्रन और सिरकाझी से एस. सेंथिल सेल्वन डीएमके के सिंबर पर चुनाव जीते हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m