Japan PM Sanae Takaichi India Visit: जापान की पीएम साने ताकाइची भारत दौरे पर हैं। तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार शाम नई दिल्ली पहुंचीं। ताकाइची आज पीएम मोदी (PM Modi) के साथ 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन (India-Japan Annual Summit) में हिस्सा लेंगी। वहीं भारत-जापान बिजनेस फोरम में भी शामिल होंगी। इसमें जापान के 150 से ज्यादा उद्योगपति हिस्सा लेंगे। दोनों देशों के बीच निवेश और कारोबारी साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा होगी।
साने ताकाइची आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। दोनों नेता 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऑटोमोबाइल, सप्लाई चेन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
इससे पहले साने ताकाइची का विमान बुधवार देर शाम दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड किया। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में उनका स्वागत किया। भारत आने की जानकारी देते हुए साने ताकाइची ने सोशल मीडिया पर लिखा- मैं भारत की राजधानी दिल्ली पहुंच गई हूं। जापान के प्रधानमंत्री के तौर पर, यह लगभग तीन साल में मेरा पहला भारत दौरा होगा, और पर्सनली, यह मेरा देश में पहली बार आना होगा। प्रधानमंत्री मोदी के साथ ज़रूरी मुद्दों पर बातचीत होगी।
वहीं साने ताकाइची के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा- भारत में आपका बहुत-बहुत स्वागत है, प्रधानमंत्री साने ताकाइची। हमें आपके पहले भारत दौरे पर आपकी मेज़बानी करके बहुत खुशी हो रही है और मैं कल हमारी बड़ी बातचीत का इंतज़ार कर रहा हूँ जिससे भारत-जापान स्पेशल स्ट्रेटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप और गहरी होगी। हमारे मिलकर किए गए प्रयासों से, हम इंडो-पैसिफिक और उससे आगे शांति, स्थिरता और खुशहाली को आगे बढ़ाते रहेंगे।
हम भारत के साथ अपनी साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहेः साने ताकाइची
वहीं भारत रवाना होने से पहले आयोजित प्रेस वार्ता में साने ताकाइची ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत के साथ सहयोग का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और रणनीतिक हितों के आधार पर अपनी साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। जापान की प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। निवेश, व्यापार, बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में साझेदारी को विस्तार देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस यात्रा से दोनों देशों के आर्थिक, रणनीतिक और औद्योगिक सहयोग को नई गति मिलेगी तथा सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों की भागीदारी से मजबूत एवं टिकाऊ आर्थिक साझेदारी विकसित होगी।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

