अमेरिकी नौसेना का एक सीहॉक हेलीकॉप्टर बुधवार को अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग करते समय हादसे का शिकार हो गया. हेलिकॉप्टर में सवार चार क्रू मेंबर में से तीन को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक अब भी लापता है. उसकी तलाश में नौसेना का सर्च ऑपरेशन जारी है. अमेरिकी नौसैनिक बलों की सेंट्रल कमांड (NAVCENT) ने बताया कि हेलीकॉप्टर USS जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश (CVN-77) युद्धपोत पर तैनात था.
अमेरिकी नौसेना का MH-60S सी हॉक हेलीकॉप्टर मंगलवार को अरब सागर में आपात स्थिति की वजह से पानी में उतारना पड़ गया.
अमेरिकी नौसेना ने कहा कि शुरुआती जांच में हेलिकॉप्टर पर किसी हमले के संकेत नहीं मिले हैं. घटना 1 जुलाई को स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 3 बजकर 30 मिनट पर हुई. हेलीकॉप्टर में सवार चालक दल के एक सदस्य का अब तक पता नहीं चल पाया है और उसकी तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है.
अमेरिकी नौसेना ने कहा कि इमरजेंसी लैंडिंग के समय लीकॉप्टर पानी में उतरने की घटनाएं खतरनाक हो सकती हैं, क्योंकि टॉप-हैवी एयरक्राफ्ट पानी में पलट सकते हैं.
लापता सदस्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. NAVCENT ने किसी भी तरह के दुश्मन की कार्रवाई से इनकार किया है. हालांकि यह घटना ऐसे समय हुई है जब हालिया अमेरिका-ईरान तनाव के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पहले से ही संवेदनशील बनी हुई.
US सेना ने UH-60 ब्लैक हॉक को 1979 में अपने बेड़े में शामिल किया था. इसका इस्तेमाल स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन, एंटी सबमरीन वॉरफेयर, कार्गो लिफ्ट के लिए किया जाता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

