Sheikh Rasheed Ahmed Viral Video: पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री (Pakistan Former Home Minister) शेख राशिद अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में शेख राशिद अहमद आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) से जुड़े लोगों के साथ मंच साझा करते हुए खुद को आतंकी हाफिज सईद (Hafiz Saeed) का गुलाम बता रहा है। वहीं भारत को गीदड़भभकी भी देते हुए दिख रहा है।
वीडियो में शेख राशिद कहते सुनाई दे रहा-मैं तो हाफिज सईद साहब का गुलाम हूं। वह यह भी दावा करते हैं कि उनके फोन से हाफिज सईद का नंबर मिलने के बाद अमेरिका ने उन्हें वहां से निकाल दिया था।
शेख राशिद भारत को धमकीभरे लहजे में कहते हुए दिख रहा-न चिड़िया चहकेंगी हिंदुस्तान में, न बिरला जी के मंदिर में घंटियां बजेंगी।उन्होंने आगे भारत के खिलाफ कार्रवाई की बात करते हुए कहा कि अगर हिंदुस्तान ने पाकिस्तान की ओर देखा तो अल्लाह उसे नेस्तनाबूद कर देगा। वीडियो में वह यह भी कहते नजर आए कि वे “पाकिस्तान के साथ और हाफिज सईद साहब के साथ” हैं। वीडियो में शेख राशिद के साथ पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के अध्यक्ष खालिद मसूद संधू भी दिखाई दे रहे हैं। उनके अलावा कारी मोहम्मद याकूब शेख की मौजूदगी का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि वीडियो के रिकॉर्ड होने की तारीख की स्पष्ट जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
हाफिज सईद और लश्कर से कथित संबंधों को लेकर विवादों में रह चुके
बता दें कि शेख राशिद इससे पहले भी हाफिज सईद और लश्कर से कथित संबंधों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। 2012 में अमेरिका में उनके खिलाफ हाफिज सईद और लश्कर से कथित संबंधों को लेकर पूछताछ भी हुई थी। हालांकि, राशिद ने इन आरोपों से इनकार किया था। अब इस वीडियो ने पाकिस्तान की राजनीति में आतंकवादी संगठनों और मुख्यधारा के नेताओं के कथित रिश्तों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इमरान खान की सरकार में गृह मंत्री थे
बता दें कि शेख रशीद अहमद एक पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ। वे अवामी मुस्लिम लीग के संस्थापक और नेता हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के साथ भी उनके घनिष्ठ संबंध हैं। इमरान खान सरकार में 2020 से 2022 तक पाकिस्तान के 38वें गृह मंत्री के रूप में कार्य किया था।

हाफिज सईद पाकिस्तान के आतंकी संगठन का चीफ
हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक और मुंबई 26/11 आतंकी हमलों के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल रहा है। अमेरिका ने भी लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी संगठन घोषित किया है। सईद को पाकिस्तान में आतंकी फंडिंग से जुड़े मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


