रणधीर परमार, छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने बड़े घर की महिलाओं को शराब पीने वाली कह दिया। साथ ही पहले और अब के संस्कार पर भी बड़ी बातें कही हैं।
यह भी पढ़ें: शादी में प्रेमी की एंट्री, दुल्हन ने दूल्हे के सामने प्रेमी को पहनाई वरमाला, देखते रह गए बाराती
दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथा वाचन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने संस्कारों और महिलाओं के शराब पीने पर कुछ ऐसा कह दिया कि हर कोई स्तब्ध रह गया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘आज कल पुरुषों को तो छोड़ों, बड़े घरों की महिलाएं भी पी रहीं हैं। बजरंग बली बचाएं, हे माताओं तुम्हारी जय हो। जब कई माताएं ही विचित्र संस्कार वाली हो जाएंगी तो बच्चों को क्या हलुआ संस्कार देंगी।’
यह भी पढ़ें: सिस्टम ने ली नवजात की जान: अस्पताल के बाहर हुआ आदिवासी महिला का प्रसव, नेता प्रतिपक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा
धीरेंद्र शास्त्री इतने में नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, ‘हम तो सोच रहे कि जिनकी घरवालियां पीती हैं, कल के दिन उनके बच्चे होंगे, बच्चे रोएंगे तो वे उन्हें चुप नहीं कराएंगी, बल्कि पिलाकर सुला देंगी। पहले मर्यादा होती थी, संस्कार होते थे, लोग कुछ गलत करने से डरते थे।’ पंडित धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान अब सुर्खियां बटोर रहा है। इतना ही नहीं, इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

