रणधीर परमार, छतरपुर। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई की गुंडागर्दी एक बार फिर सामने आई है। शालिग्राम पर आरोप है कि उसने जमीनी विवाद में गांव में फायरिंग कर दहशत फैलाई। इतना ही नहीं, ग्रामीणों से मारपीट भी की। घटना राजनगर थाना क्षेत्र के कौड़ा गांव की है।
यह भी पढ़ें: गरीबों के राशन में मिला जानवर का कंकाल! सरकारी बोरी खोलते ही निकली सिर और पैर की हड्डी, भड़के ग्रामीण
जानकारी के अनुसार, किसानों पर धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम ने जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। जब उन्होंने इसे देने से इनकार कर दिया तो उसने फायरिंग कर दबंगई दिखाना शुरू कर दिया। गांव वालों पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में ग्रामीणों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

