दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के सरकारी स्कूल के बच्चों में फूड प्वाइजनिंग होने से हड़कंप मच गया है। पूरा मामला नरसिंहपुर के समनापुर प्राथमिक शाला का हैं, जहां मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले 38 बच्चों ने मध्यान्ह भोजन में बनने वाले भोजन को किया और इनमें से 10 से 12 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। 

READ MORE: नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर ने भेड़ों के झुंड को रौंदा, 100 भेड़ों की मौत

उन्हें उल्टी और पेट दर्द होने लगा जिसके बाद सभी 38 बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए नरसिंहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित बच्चों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बच्चों के बेहतर और त्वरित इलाज के सख्त निर्देश दिए हैं। 

READ MORE: साहब! मुझे जिंदा कर दो…! जनसुनवाई में जीवित होने का सबूत लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला, सिस्टम ने कागजों में मारा 

बहरहाल कलेक्टर ने समनापुर के सरकारी स्कूल में भोजन बनाने वाले एकता स्वसहायता समूह को तत्काल हटाने के निर्देश दे दिए हैं और बच्चों का स्वास्थ्य फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m